Last Updated:
Mohammad Nawaz icc ban: आईसीसी ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर ICC के एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के लिए बैन लगाया है. आईसीसी के बयान के मुताबिक, यह बैन 1 मई, 2026 से लागू माना जाएगा. नवाज ने ढाई महीने का सस्पेंशन पूरा कर लिया था, जो पहले ही खत्म हो चुका है. प्रोग्राम पूरा होने के बाद सस्पेंशन की अवधि घटाकर एक महीने कर दी जाएगी.
मोहम्मद नवाज पर आईसीसी ने बैन लगाया है
32 साल के नवाज का 7 फरवरी को कोलंबो, श्रीलंका में नीदरलैंड्स के खिलाफ ICC मेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के बाद डोपिंग टेस्ट किया गया था, जिसमें वे ICC एंटी-डोपिंग कोड के तहत ‘सब्सटेंस ऑफ अब्यूज’ (Carboxy-THC) के लिए पॉजिटिव पाए गए थे. ICC की मीडिया रिलीज में कहा गया:
नवाज ने अपनी गलती मानी और यह साबित किया कि उस पदार्थ का इस्तेमाल कॉम्पिटिशन के दौरान नहीं किया गया था और इसका खेल के प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था. अगर नवाज ICC की संतुष्टि के अनुसार नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के इलाज का प्रोग्राम पूरा कर लेते हैं तो उन्हें आगे कोई और सजा नहीं काटनी होगी. ICC एंटी-डोपिंग कोड के तहत 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ मैच और 1 मई 2026 तक के बाद के मैचों में नवाज के रिकॉर्ड अमान्य कर दिए गए हैं.
तीन महीने के सस्पेंशन की अधिकतर सजा पूरी
इस साल की शुरुआत में T-20 वर्ल्ड कप के दौरान ड्रग्स के इस्तेमाल के लिए पॉजिटिव टेस्ट के बाद नवाज की जांच हो रही थी, इसके कारण इंग्लैंड में T20 ब्लास्ट के लिए सरे (Surrey) के साथ उनका करार रद्द हो गया, उन्हें 26 मई से 18 जुलाई के बीच सरे के लिए उपलब्ध होना था, और यह पूरा समय उनके तीन महीने के सस्पेंशन के दायरे में आता था.
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सभी 7 मैच खेले
नवाज ने पाकिस्तान के वर्ल्ड कप अभियान के दौरान सभी सात मैच खेले. साथ ही अपनी PSL टीम मुल्तान सुल्तान्स के लिए भी हर मैच खेला, जिसमें सबसे हालिया मैच 29 अप्रैल को था. नवाज के अयोग्य रहने की अवधि के दौरान पाकिस्तान का कोई व्हाइट-बॉल मैच नहीं था. हालांकि नवाज ने छह टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन आखिरी मैच लगभग चार साल पहले खेला था और पाकिस्तान उन्हें मुख्य रूप से वाइट-बॉल स्पेशलिस्ट के तौर पर देखता है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



