अमृतसर में गर्लफ्रेंड ने चचेरे भाई से मिलकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आग लगी तो गुस्साए बॉयफ्रेंड ने दोनों को भी अपनी तरफ खींच लिया। जिससे गर्लफ्रेंड और उसका भाई भी झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को पुलिस ने कस्टडी में लेते हुए बाहर मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। पुलिस को पता चला कि युवती के ब्रेकअप करने के बाद युवक उसे मनाने के लिए वहां आया था। मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती युवक और युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इसके बारे में खुलासा करेगी। शादीशुदा था मृतक, युवती ने दूरी बनाई
पुलिस के मुताबिक गांव बल खुर्द का संदीप सिंह शादीशुदा था। इसी दौरान उसके मजीठा में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध बन गए। अफेयर के बाद युवती को पता चला कि वह शादीशुदा है। इसलिए उसने संदीप से बात करनी बंद कर दी। इस बात से संदीप नाराज हो गया। वह काफी समय से युवती को कॉल कर रहा था लेकिन वह उसका फोन नहीं उठा रही थी। बाइक पर मिलने पहुंचा, वहां बहस हुई
पुलिस के मुताबिक बुधवार को संदीप सिंह बाइक पर मजीठा में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर तक पहुंच गया। यहां उसने युवती को बुलाया और बात करने लगा। इसी बीच दोनों में कुछ देर बातचीत के बाद बहस हो गई। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। युवती ने संदीप को समझाने की कोशिश की कि वह शादीशुदा है, यह अफेयर नहीं चल सकता लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में आकर पेट्रोल डाला, युवती-चचेरे भाई ने आग लगा दी
पुलिस के मुताबिक इससे संदीप गुस्से में आ गया। उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डाल लिया। उसने धमकी दी कि अगर युवती ने उससे रिश्ता तोड़ा तो वह खुद को आग लगा देगा। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान गुस्से में आई युवती और उसके चचेरे भाई ने खुद ही संदीप को आग लगा दी। झुलसते संदीप ने युवती को भी पकड़ा, वह भी झुलसी
संदीप को आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग की लपटों में घिरे संदीप ने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई हरपाल सिंह तुरंत आगे आया। उसने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, तब तक संदीप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी युवती और उसके चचेरे भाई हरपाल सिंह को तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मजीठा थाने के एसएचओ कर्मपाल सिंह ने फोन पर बताया कि युवक और युवती ने ही युवक की आग लगाई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों में आई दरार के बाद उठाए गए इस खौफनाक कदम से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। ************* ये खबर भी पढ़ें: महिला की पिटाई और भाभी चुम्मेवाली पर निहंग भिड़े: बॉक्सर बोले- क्या बाणा पहनकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया, प्रभलीन ने कमल कौर हत्याकांड पर घेरा
पटियाला में महिला से मारपीट और लुधियाना की इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के विवाद के बाद निहंग जत्थेबंदियों में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। सिख प्रचारक बीबी प्रभलीन कौर खालसा ने कहा कि निहंग बाणे की आड़ में कानून हाथ में लेना गलत है। उन्होंने कहा कि क्या पूरे पंजाब में केवल एक ही महिला अश्लीलता फैला रही है। निहंगों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



