सोशल मीडिया पर एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है जिसमें लड़की बेडरूम में जबरदस्त डांस करती दिख रही है. इस वीडियो में लड़की ने गोविंदा की फिल्म साजन चले ससुराल के गाने को रिक्रिएट किया है.
फोटो साभार: Insta@anjali_chauhan.777
ये वीडियो है सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंजलि चौहान का. जो अक्सर बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं. वह ज्यादातर माधुरी दीक्षित के गानों पर रील्स बनाती हैं. मगर इस बार उन्होंने गोविंदा के गाने को रिक्रिएट किया है.
तुम तो धोखेबाज है गाने पर लड़की का डांस
कंटेंट क्रिएटर ने गोविंदा-तब्बू और करिश्मा कपूर के गाने तुम तो धोखेबाज हो पर ठुमके लगाए. वह बेडरूम में साड़ी पहनकर ठुमके लगाती दिख रही हैं. साड़ी, कढ़ाई वाला ब्लाउज और बालों में फूल लगाकर वह इस गाने पर थिरकती दिख रही हैं.
यूजर्स क्या बोले
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आपके आगे तो करिश्मा कपूर और तब्बू भी फेल हैं.” दूसरे ने कमेंट किया, “आप बहुत सुंदर लग रही हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत जबरदस्त परफॉर्मेंस है.” वीडियो पर ऐसे ही कई पॉजिटिव कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. इसे लाखों लाइक्स भी मिल चुके हैं.
किस फिल्म का है ये गाना
गोविंदा की फिल्म साजन चले ससुराल का ये सुपरहिट गाना है. जिसे अलका याज्ञनिक और कुमार सानू ने गाया था. फिल्म में सतीश कौशिक और कादर खान भी नजर आए थे. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



