Accused Absconding In Case Of Rape And Forced Ingestion Of Acid By A Woman Arrested. – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”6a57b50a9b398eecdd01e6f3″,”slug”:”accused-absconding-in-case-of-rape-and-forced-ingestion-of-acid-by-a-woman-arrested-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110190-2026-07-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: महिला से दुष्कर्म करने और तेजाब पिलाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और तेजाब पिलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमित चौधरी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला की कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर मुरादनगर के गांव रावली कलां निवासी अमित चौधरी से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि दोस्ती के बाद अमित ने महिला को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को अपनी बहन के घर बुलंदशहर ले जाकर तेजाब पिला दिया था। आरोपी महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया था। इस साजिश में अमित की बहन भी शामिल थी। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने लगभग एक महीने पहले अमित चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी थीं। पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी अमित चौधरी निवासी गांव रावली कलां को गिरफ्तार कर लिया है।