Image Slider


The ninth batch of 50 pilgrims has set off for the Kailash Mansarovar Yatra.

50 यात्रियों का कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नौवा जत्था हुआ रवाना । संवाद



इंदिरापुरम। शक्तिखंड स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से बृहस्पतिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नौवां जत्था रवाना किया गया। इस जत्थे में 50 यात्री शामिल हुए। भवन प्रबंधक दिनेश गर्ग और जीडीए से रत्ना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। यात्रा में कोई परेशानी न हो इसलिए यात्रियों को एक दिन पर आवश्यक सामग्री से युक्त यात्रा किट का वितरण की गई। लिपुलेख दर्रे से जाने वाले यात्रियों को इस दौरान कठिन मार्ग की चुनौतियों और आवश्यक सुरक्षा निर्देशों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।



———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||