Image Slider


Rs 6.24 lakh siphoned off from account after sending an IGL link.



गाजियाबाद। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में रहने वाली कुसुम गुप्ता के मोबाइल फोन पर एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगों ने उनके खाते से 6.24 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़िता ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता कुसुम गुप्ता के मुताबिक 28 जून को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में आईजीएल का लोगो था और उसके साथ एक लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और बैंक खातों से 6 लाख 24 हजार 912 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। एडीसीपी ने बताया कि बैंक खातों की जांच की जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||