Image Slider

Last Updated:

गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत में ही लोगों का दिल जीत लिया था. लेकिन स्टार बनने के बाद भी वह फिल्में साइन करने से पहले बहुत ज्यादा छानबीन नहीं करते थे. फ्यूचर की तो कभी वह सोचते ही नहीं थे. वह कहते थी कि मेरी मां कहा करती थीं, जो काम आता है, वो करते रहो. अब अपनी आने वाली फिल्म के लिए भी गोविंदा ने कहा है कि वह ऐसा काम करेंगे कि लोग कहेंगे कि ये तो संभव ही नहीं था.

नई दिल्ली. गोविंदा काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. लेकिन अब वह जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करने वाले हैं. इस खबर के सामने आते ही गोविंदा के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. एक्टर का कहना है कि वह इस फिल्म में ऐसा काम करेंगे कि लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल होगा.

अभिनेता गोविंदा अपनी अगली फिल्म ‘रूपा’ से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं. हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने काम करने के तरीके के बारे में खुलकर बात की.

गोविंदा ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्होंने 15 साल पहले ही साउथ इंडियन सिनेमा के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी थी और ऐसा हुआ भी. अपनी बात रखते हु्ए उन्होंने कहा कि, ‘मैंने कई समय पहले ही अपने एक दोस्त से कहा था कि अगले 10 सालों में, आप साउथ इंडियन सिनेमा को आगे बढ़ते हुए देखेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी बात रखते गोविंदा ने कहा कि मुझे भरोसा है कि ‘रूपा’ के जरिए जो सपना मैंने देखा है, वह पूरा होगा. यह फिल्म खास तौर पर युवाओं के लिए है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देगी.

अभिनेता ने बताया कि इसके पीछे की वजह ईमानदारी और अच्छा काम करना है. प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मीडिया ने अभिनेता ने पूछा, ‘क्या फिल्मों को रिलीज करने के तरीके में बदलाव आने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में किसी तरह के विरोध या मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता गोविंदा ने कहा, ‘मार्केट कहां है? लोग जुड़ेंगे या नहीं? लोग आएंगे या नहीं? मैं इस तरह नहीं सोचता. मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से करता रहूंगा. इतनी सच्चाई से काम करूंगा कि लोग कहें, क्या ऐसा करना भी संभव है? तब मुझे लगेगा कि मैं गोविंदा हूं.’

मीडिया ने आगे पूछा, ‘क्या आप फिल्म चुनते समय किसी फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू, जाने-माने डायरेक्टर या कुछ और देखते हैं?, तो इस पर अभिनेता ने कहा, “जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मेरे पास पैसे नहीं थे. उस समय मैं सिर्फ पैसा, माता-पिता की खुशी और परिवार की खुशी देखता था। मैंने इससे ज्यादा कभी नहीं देखा.’

अभिनेता ने अपनी मां की सीख को याद करते हुए कहा, ‘मेरी मां ने मुझसे कहा था कि अगर तुम ये सब देखोगे, तो ऊपर वाला क्या देखेगा. बहुत से लोग ऐसी भाषाएं बोलते हैं जो मुझे समझ नहीं आतीं या मैं नहीं समझता. मैं उन भाषाओं से वाकिफ नहीं हूं. कुछ लोग खतरनाक हुआ करते थे, जो हमारे जैसे गरीब परिवारों से आते हैं. वे अपनी ताकत टेस्ट करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||