Image Slider

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सात वर्षीय बच्ची की सामूहिक दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। निर्माणाधीन परियोजना पर 20 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। दिन में 15 और रात में पांच गार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। मुख्य गेट पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। 


परिजनों के अनुसार, थाने से लौटने के बाद उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की तो एक गार्ड ने बताया कि उसने बच्ची के रोने और ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारने की आवाज सुनी थी। हालांकि, उसे यह अंदाजा नहीं था कि आवाज बिल्डिंग के अंदर से आ रही है। उस समय वह मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त था। इसके बाद परिजन ने इमारत में बच्ची की तलाश शुरू की तो तीसरी मंजिल पर कमरे में खून के निशान मिले। करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव मिला।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||