Image Slider

Last Updated:

Gauripur Jama Masjid News: कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर स्थित 136 साल पुरानी मस्जिद का मामला इन दिनों गर्माया हुआ है. बंगाल के पूर्व मंत्री सिद्दिकुल्‍ला चौधरी ने इसी मस्जिद में शु्क्रवार को जुमे का नमाज पढ़ने का ऐलान किया था. इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा काफी सख्‍त कर दी गई.

कोलकाता एयरपोर्ट: गौरीपुर जामा मस्जिद में जुमे का नमाज पढ़ने को लेकर तनावZoom

कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के ऐलान के बाद धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया. इसके तहत 4 या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और बिधाननगर सिटी पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.

अब सवाल उठता है कि इस तरह का कदम क्‍यों उठाना पड़ा. दरअसल, यह कदम पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नेता सिद्दीकुल्लाह चौधरी द्वारा एयरपोर्ट परिसर स्थित 136 वर्ष पुरानी बैंकरा मस्जिद में शुक्रवार की सामूहिक जुमे की नमाज अदा करने के आह्वान के बाद उठाया गया. प्रशासन को आशंका थी कि बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है और एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर भी असर पड़ सकता है.

मस्जिद को लेकर विवाद

दरअसल, पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा और विमानन सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए एयरपोर्ट परिसर में स्थित गौरीपुर जामा मस्जिद (जिसे बैंकरा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है) को दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. बताया जा रहा है कि इस विषय पर वर्षों तक बातचीत चलती रही, जिसके बाद इस दिशा में कदम बढ़ाया गया. हालांकि, कुछ अल्पसंख्यक संगठनों और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े समूहों ने इस निर्णय का विरोध शुरू कर दिया है. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने प्रशासन के उस आदेश की अनदेखी करते हुए सामूहिक नमाज का आह्वान किया, जिसमें एंट्री-पास के बिना मस्जिद में प्रवेश और नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई थी. इसके बाद प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास धारा 163 लागू कर दी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा.

एयरपोर्ट के गेट नंबर-7 पर सुरक्षा सख्‍त

पुलिस ने एयरपोर्ट के गेट नंबर-7 (जो पहले मस्जिद तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता था) और उसके आसपास विशेष गश्त शुरू कर दी है. लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे निषेधाज्ञा का उल्लंघन न करें और बड़ी संख्या में एकत्र न हों. प्रशासन यह भी सुनिश्चित करने में जुटा है कि सुरक्षा व्यवस्था का असर यात्रियों की आवाजाही और फ्लाइट ऑपरेशन पर न पड़े.

रनवे के पास है मस्जिद

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, बैंकरा मस्जिद एयरपोर्ट की दूसरी रनवे के बेहद निकट स्थित है. वर्तमान में मुख्य रनवे से अधिकांश उड़ानों का संचालन होता है, जबकि दूसरा रनवे अपेक्षाकृत छोटा है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भविष्य में मुख्य रनवे रखरखाव के कारण बंद करना पड़े, तो बड़े विमानों के संचालन के लिए दूसरी रनवे का विस्तार आवश्यक होगा. मस्जिद की मौजूदा स्थिति इस विस्तार में बाधा बनने के साथ-साथ विमान संचालन की दृष्टि से भी सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा करती है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||