Image Slider

Last Updated:

एक्ट्रेस शीना चौहान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. वो अपनी अपकमिंग पैन-इंडियन तेलुगु थ्रिलर फिल्म ‘झटस्य मरणं ध्रुवम्’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस फिल्म में वे एक इंटेंस पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने फिजिकल और मेंटल तौर पर जमकर तैयारी की है.

नई दिल्ली. शीना चौहान अपने ग्लैमरस लुक्स के साथ ही अपने शानदार अभिनय की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए खबरों में है. इस फिल्म में उनका रोल काफी दिलचस्प है जिसको लेकर वो काफी उत्साहित हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

शीना चौहान ने बताया कि वे हमेशा से ऐसे किरदारों की तलाश में रहती हैं जो सीधे-सादे न होकर उन्हें अभिनय के नए क्षितिज तलाशने का मौका दें. वो कहती हैं, ‘मैं हमेशा ऐसे किरदारों की तरफ आकर्षित होती हूं, जिनमें बदलाव की काफी गुंजाइश होती है. मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में आपकी असली सीख वहीं होती है’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

वो आगे कहती हैं, ‘मुझे सच में किसी किरदार पर रिसर्च करने, उनके इमोशंस, मोटिवेशन्स, बॉडी लैंग्वेज और जिस दुनिया से वे जुड़े हैं, उसे समझने में मजा आता है. क्योंकि यह बदलाव मेरी एक्टिंग के लिए सुकून देने वाला होता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिनेत्री ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाने वाले रोल मुझे एक्साइट करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं हर चैलेंज को अपनाती हूं क्योंकि यह मुझे न केवल एक एक्टर के तौर पर, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी ग्रो करने में मदद करता है’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

एक्ट्रेस कहती हैं, ‘मेरा मकसद हमेशा हर रोल में इतनी पूरी तरह से घुल जाना होता है कि ऑडियंस थिएटर से निकलने के बहुत बाद तक कैरेक्टर को याद रखे. मैं चाहती हूं कि ऑडियंस उस इंसान को याद रखें जिसे मैं निभा रही हूं, न कि सिर्फ शीना चौहान को स्क्रीन पर देखें’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

वो आगे बताती हैं कि वो यादगार रोल्स अदा करना चाहती हैं. वो आगे कहती हैं, ‘अगर कोई रोल मुझे एक्साइट करता है और चैलेंज करता है, तो मुझे पता है कि शायद वही सही रोल है. मैं इसी तरह की स्टोरीटेलिंग और फिल्ममेकिंग का हिस्सा बनना चाहती हूं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

थिएटर बैकग्राउंड से होने की वजह से शीना को अभिनय की गहराइयों में उतरना पसंद है. वे बताती हैं कि एक ट्रेनेड थिएटर एक्टर होने के नाते उन्हें किसी भी रोल पर गहराई से रिसर्च करना, उसके पीछे के मोटिवेशन्स, उसकी बॉडी लैंग्वेज और उसकी पूरी दुनिया को करीब से समझना बेहद पसंद है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

शीना चौहान की फिल्म ‘अमर प्रेम’ का प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ और इस फिल्म के लिए उन्होंने 2 अवॉर्ड भी जीते. उनकी फिल्म को कान्स में क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिला है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheena_chohan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||