पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कलों को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को बंद करा दिया गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक को सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था, जब यह मेल आई। अब टीमें जांच कर रही हैं। बच्चों को ले जाने के लिए हमने परिनजों को मैसेज भेज दिया है। इससे पहले कल आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कॉच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। स्कूल ने पेरेंट्स को भेजा मैसेज शिवालिक पब्लिक स्कूल ने पेरेंट्स को भेज मैसेज में लिखा- सुरक्षा कारणों से स्कूल को तुरंत बंद किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जिन बच्चों का आना-जाना निजी वाहन से होता है, उनके पेरेंट्स जल्द से जल्द स्कूल आकर उन्हें ले जाएं। जो बच्चे स्कूल बस से आते-जाते हैं, उन्हें बस से उनके तय स्टॉप पर छोड़ दिया जाएगा। कृपया अपने बच्चे को लेने के लिए समय पर पहुंचें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। फरवरी में दो बार मिली थी स्कूलों को धमकी खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



