Image Slider

होमखेलक्रिकेट‘टर्मिनेटर 6’, युवराज सिंह बोले- मुझसे और अभिषेक से भी आगे निकलेंगे सूर्यवंशी

Last Updated:

Vaibhav Sooryanshi new nick name Terminator 6: दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को ‘टर्मिनेटर 6’ का नया नाम दिया है. हाल में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले और युवी का ही सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव की तारीफ करते हुए युवराज ने उन्हें भविष्य का ‘सीरियस प्लेयर’ बताया. युवी ने अभिषेक शर्मा की तरह वैभव को भी मेंटर करने की इच्छा जताई.

Zoom

युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को नया नाम दिया है.

नई दिल्ली. युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को एक नया और बेहद अनोखा नाम दिया है. टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवी ने वैभव को जो नया नाम दिया है वह है ‘टर्मिनेटर 6’. इसके साथ ही युवराज ने इस युवा खिलाड़ी को उसी तरह तराशने और मेंटर करने की इच्छा जताई है, जैसे उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ किया था. युवराज सिंह का मानना है कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली हैं और वह भविष्य के एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की राह पर हैं. वैभव ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सीनियर भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव ने इस साल की शुरुआत में खुद युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था.

इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच खेली गई ट्राई-सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने महज 11 गेंदों में लिस्ट-ए (List A) क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया था. इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था. स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने इस मजेदार नाम के पीछे की दिलचस्प वजह का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह खुद को ‘टर्मिनेटर’ मानते हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ी खेल को एक नए स्तर पर ले जा रही है.

युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को नया नाम दिया है.

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा, ‘मैं हमेशा खुद को टर्मिनेटर कहता हूं. अब हमारे पास ‘टर्मिनेटर 4’ यानी अभिषेक शर्मा हैं, जो मुझसे चार गुना बेहतर हैं. और अब उनके बाद आए हैं ‘टर्मिनेटर 6′, वैभव सूर्यवंशी, जो खेल में और भी आगे निकल चुके हैं. मैंने अपने समय में अपना योगदान दिया, अभिषेक ने उस स्तर को और ऊपर उठाया, और अब वैभव नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं. यह एक ही सफर का तीसरा पड़ाव है. खेल को इस तरह आगे बढ़ते देखना वाकई अद्भुत है.’

टेनिस के दिग्गजों से की तुलना
युवराज सिंह ने आधुनिक क्रिकेट में आ रहे इस बदलाव की तुलना टेनिस जगत के आधुनिक सुपरस्टार्स से की. उन्होंने समझाया कि कैसे हर पीढ़ी के साथ खेल की रफ्तार और शैली बदल जाती है. युवराज ने कहा, ‘जब मैं यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज़ को खेलते देखता हूं, तो मुझे समझ आता है कि टेनिस कैसे बदल रहा है. ठीक वैसा ही बदलाव मैं अभिषेक और वैभव के खेल में देख रहा हूं. मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में बहुत समय बिताया है, और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना चाहूंगा. उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल है. वह आगे चलकर एक महान खिलाड़ी बनेंगे, और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने मुकाम को हासिल करेंगे.’

यह बातचीत उस समय और खास हो गई जब रविवार को युवराज सिंह, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा एक साथ ऑल इंग्लैंड क्लब में विंबलडन मेंस सिंगल्स का फाइनल (यानिक सिनर बनाम अलेक्जेंडर ज्वेरेव) देखने पहुंचे थे. अपने आदर्श खिलाड़ी से मिली इस तारीफ और उपनाम से वैभव बेहद उत्साहित हैं. युवराज के प्रभाव और उनसे हुई मुलाकात के बारे में बात करते हुए वैभव ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे खास पल था. वैभव ने कहा, ‘युवी पाजी मेरे भी आदर्श हैं. उनसे पहली बार मिलना मेरे लिए बेहद खास और यादगार पल था. मुझे उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला और उन्होंने खेल को लेकर कई अहम बातें मुझसे साझा कीं.’

भविष्य की मजबूत तिकड़ी
क्रिकेट पंडितों का मानना है कि युवराज सिंह का मार्गदर्शन भारतीय क्रिकेट की इस नई पौध को और भी आक्रामक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा. जिस तरह अभिषेक शर्मा ने युवराज की देखरेख में अपनी बल्लेबाजी को निखारा है, उसी तरह वैभव सूर्यवंशी भी ‘टर्मिनेटर 6’ के रूप में विश्व क्रिकेट पर अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं. खेल प्रेमियों को अब उम्मीद है कि युवराज की छत्रछाया में वैभव भारतीय टीम के लिए आने वाले समय में सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||