Image Slider

Last Updated:

फिल्मों की कहानियों से तो आप कई बार रूबरू होते हैं. लेकिन आज हम आपको एक सुपरहिट गाने की कहानी बताने जा रहे हैं. कैसे एक गाने की धुन बनाने के लिए सुबह से शाम हो गई लेकिन धुन नहीं बन पा रही थी. फिर चार शब्दों से ही खेला हो गया और पूरा गाना बनकर तैयार हो गया.

साल 1970 में एक सुपरहिट फिल्म आई थी जिसमें राजेश खन्ना की आशा पारेख के साथ सुपरहिट जोड़ी बनी थी. फिल्म के साथ साथ इसके गाने भी हिट हुए थे. इसी फिल्म का एक गाना था जिसे तैयार करने के लिए संगीतकारों के पसीने छूट गए थे.

हम बात कर रहे हैं ‘आन मिलो सजना’ के गाने ‘अच्छा तो हम चलते हैं’ की. जिसे आज की पीढ़ी ने भी जरूर सुना होगा. ये गाना राजेश खन्ना और आशा पारेख पर ही फिल्माया गया था.

‘अच्छा तो हम चलते हैं’ गाने को बनाने में म्यूजिक डायरेक्टर के पसीने छूट गए थे. दरअसल सॉन्ग के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाने को म्यूजिक दे रहे थे लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी. जिन्होंने हिंदी सिनेमा में हजारों सुपरहिट गानों का निर्माण किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मगर ‘अच्छा तो हम चलते हैं’ की धुन के हिसाब से गाना लिखने में आनंद बख्शी के पसीने छूट गए थे. गाने की धुन के हिसाब से अच्छी धुन नहीं बन पा रही थी. पूरा दिन बीतता जा रहा था. लेकिन ऐसी धुन पर कोई बढ़िया गाना नहीं बन पा रहा था.

ऐसे में जब अंधेरा होने लगा तो बहुत सोच-विचार करने के बाद लक्ष्मीकांत जी ने कहा कि चलो भई अब बहुत हुआ. अब हम चलते हैं. वहां से तुरंत आनंद बख्शी बोले- फिर कब मिलोगे. तो म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा जब तुम कहोगे.

बस इसी बातचीत के चार-पांच शब्दों से आनंद बख्शी को आइडिया आया और उन्होंने तुरंत गंभीर होकर लक्ष्मीकांत को रोका और कहा बैठ जाइए. पहले तो वह जाने लगे कि अब समय हो गया है. बाद में बनाएंगे. लेकिन आनंद साहब ने कहा कि गाना तैयार है. बैठिए बैठिए.

इसके बाद आखिरी 25 मिनट के अंदर दो लाइनों से ये गाना आनंद बख्शी जी ने धुन के हिसाब पर फिट बैठाया. गाने के बोल इस प्रकार है- अच्छा तो हम चलते हैं. फिर कब मिलोगे. जब तुम कहोगे. जुम्मे की रात को. हां हां आधी रांत को.

‘अच्छा तो हम चलते हैं’ गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर की जोड़ी ने गाया था. साल 1970 में आई फिल्म आन मिलो सजना की बात करें तो इसे मुकुल दत्त ने बनाया था. जिसे जगदीश कुमार ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में राजेश खन्ना और आशा पारेख के साथ विनोद खन्ना भी थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||