Image Slider

Last Updated:

साल 2028 में अखबार की एक छोटी सी खबर पर बनी फिल्म आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखती है. महज 38 दिनों में शूट हुई अनोखी लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई न की हो, लेकिन इसके गहरे इमोशन्स और संजीदा कहानी ने दर्शकों की रूह को छू लिया. एक ऐसी अनकही मोहब्बत, जिसने बड़े पर्दे पर रिलीज होकर हर दर्शक के दिल पर आज तक कब्जा किया हुआ.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अक्सर लव स्टोरी फिल्मों को ड्रामा और गानों के साथ पेश किया जाता है. लेकिन साल 2018 में आई निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म ने प्यार की एक ऐसी परिभाषा दी, जिसने दर्शकों को रोने और सोचने पर मजबूर कर दिया. भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई, लेकिन इसने दर्शकों के दिलों को जरूर जीत लिया था. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘अक्टूबर’.

Varun Dhawan, Varun Dhawan October movie, October movie newspaper inspiration, Shoojit Sircar October trivia, Banita Sandhu debut film, वरुण धवन, अक्टूबर फिल्म, वरुण धवन अक्टूबर मूवी फैक्ट्स, शूजीत सरकार फिल्में, बनिता संधू डेब्यू फिल्म

‘अक्टूबर’ फिल्म में वरुण धवन और बनिता संधू लीड रोल में नजर आए थे. उनके अलावा गीतांजलि राव, प्रतीक कपूर, करमजीत कंवर और अभी कई सितारे नजर आए थे. इस फिल्म में वरुण धवन ने लीड रोल निभाया था जो उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन और संजीदा एक्टिंग मानी जाती है. शूजीत सरकार ने वरुण की कमर्शियल स्टार वाली छवि को पूरी तरह से बदलकर उन्हें एक आम लड़के के रूप में पेश किया था. (फोटो साभार: IMDb)

Varun Dhawan, Varun Dhawan October movie, October movie newspaper inspiration, Shoojit Sircar October trivia, Banita Sandhu debut film, वरुण धवन, अक्टूबर फिल्म, वरुण धवन अक्टूबर मूवी फैक्ट्स, शूजीत सरकार फिल्में, बनिता संधू डेब्यू फिल्म

आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म की सबसे खास बात यह थी कि इसका आइडिया अखबार में छपी एक असल जिंदगी की छोटी सी खबर से आया था. फिल्म को बेहद कम समय यानी सिर्फ 38 दिनों में दिल्ली के एक फाइव-स्टार होटल और अस्पताल में शूट किया गया था. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Varun Dhawan, Varun Dhawan October movie, October movie newspaper inspiration, Shoojit Sircar October trivia, Banita Sandhu debut film, वरुण धवन, अक्टूबर फिल्म, वरुण धवन अक्टूबर मूवी फैक्ट्स, शूजीत सरकार फिल्में, बनिता संधू डेब्यू फिल्म

इसकी कहानी एक होटल में इंटर्नशिप कर रहे दानिश वालिया उर्फ डैन (वरुण धवन) और शिउली अय्यर (बनिता संधू) के इर्द-गिर्द घूमती है. डैन स्वभाव से थोड़ा लापरवाह, हर बात पर शिकायत करने वाला लड़का है, जबकि शिउली बेहद शांत, अनुशासित और अपने काम के प्रति गंभीर है. (फोटो साभार: IMDb)

Varun Dhawan, Varun Dhawan October movie, October movie newspaper inspiration, Shoojit Sircar October trivia, Banita Sandhu debut film, वरुण धवन, अक्टूबर फिल्म, वरुण धवन अक्टूबर मूवी फैक्ट्स, शूजीत सरकार फिल्में, बनिता संधू डेब्यू फिल्म

दोनों के बीच कोई खास बातचीत या दोस्ती नहीं होती. कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर शिउली एक भयानक हादसे का शिकार हो जाती है और कोमा में चली जाती है. हादसे का शिकार होने से से ठीक पहले शिउली ने अपने सहकर्मियों से पूछा कि डैन कहां है? जब डैन को इस बात का पता चलता है, तो वो पूरी तरह बदल जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

Varun Dhawan, Varun Dhawan October movie, October movie newspaper inspiration, Shoojit Sircar October trivia, Banita Sandhu debut film, वरुण धवन, अक्टूबर फिल्म, वरुण धवन अक्टूबर मूवी फैक्ट्स, शूजीत सरकार फिल्में, बनिता संधू डेब्यू फिल्म

डैन, शिउली के उन आखिरी शब्दों का मतलब ढूंढने में लग जाता है और धीरे-धीरे अपना सारा समय अस्पताल में शिउली की देखभाल में बिताने लगता है. उसकी नौकरी दांव पर लग जाती है, दोस्त उसका साथ छोड़ देते हैं, लेकिन डैन निस्वार्थ भाव से शिउली के ठीक होने का इंतजार करता है. यह फिल्म किसी पारंपरिक प्रेम कहानी जैसी नहीं है, बल्कि यह इंसानी संवेदनाओं, दर्द और बिना किसी शर्त के किए जाने वाले लगाव की दास्तां है. (फोटो साभार: IMDb)

Varun Dhawan, Varun Dhawan October movie, October movie newspaper inspiration, Shoojit Sircar October trivia, Banita Sandhu debut film, वरुण धवन, अक्टूबर फिल्म, वरुण धवन अक्टूबर मूवी फैक्ट्स, शूजीत सरकार फिल्में, बनिता संधू डेब्यू फिल्म

बनिता संधू ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. शिउली के रूप में उनका किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि फिल्म के बड़े हिस्से में उन्हें बिना कुछ बोले, सिर्फ अपनी आंखों और सांसों के जरिए कोमा में पड़ी मरीज का दर्द बयां करना था. बनिता ने इस रोल को बेहद खूबसूरती से निभाया. इनके अलावा, शिउली की मां के किरदार में गीतांजलि राव ने एक बेबस लेकिन मजबूत मां की लाचारी को पर्दे पर जीवंत कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)

Varun Dhawan, Varun Dhawan October movie, October movie newspaper inspiration, Shoojit Sircar October trivia, Banita Sandhu debut film, वरुण धवन, अक्टूबर फिल्म, वरुण धवन अक्टूबर मूवी फैक्ट्स, शूजीत सरकार फिल्में, बनिता संधू डेब्यू फिल्म

‘अक्टूबर’ लीक से हटकर बनी एकतरफा प्यार वाली अनोखी फिल्म है. यही वजह थी कि बॉक्स ऑफिस पर इसे सफलता नहीं मिली. लेकिन रिलीज के बाद जैसे-जैसे लोगों ने इसे देखा, यह एक कल्ट क्लासिक बन गई. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन और बनिता संधू की यह फिल्म वर्ल्डवाइड 58 करोड़ की कमाई के साथ एवरेज साबित हुई. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||