एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर हाल ही में फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधीं. कपल बेहद सादगी से हमेशा के लिए एक दूसरे का हो गया. उनकी शादी में आकांक्षा की सहेलियों ने भी ग्लैमर का तड़का लगाया. आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर ने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं.
नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में शामिल होने पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस का काफी ग्लैमरस लुक दिखा. जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज की सीरीज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने लुक और अदाओं से कहर ढा रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस अपनी फोटोज में ब्लैक और रेड लहंगे में स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं. जाह्नवी के लुक के साथ ही उनके लहंगे की कीमत भी लोगों का खूब ध्यान खींच रही है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
एक्ट्रेस के लहंगे की कीमत में आप अपने घर के लिए टीवी, वॉशिंग मशीन, एसी और फ्रीज सब खरीद सकते हैं. जाह्नवी कपूर ने करीबन डेढ़ लाख रुपये की कीमत का लहंगा पहना था. उन्होंने ‘रिंपल एंड हरप्रीत’ लेबल का लहंगा पहना था जिसकी साइट पर जाह्नवी कपूर के लहंगे की कीमत 1,50,000 हजार है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
Add News18 as
Preferred Source on Google
जाह्नवी कपूर का लहंगा रेड एंड ब्लैक कलर का है जिसपर थ्रेड वर्क किया हुआ है. उनके पूरे लहंगे पर गोल्डन कढ़ाई की गई है. एक्ट्रेस ने 3\4 स्लीव ब्लाउस के साथ अपने लुक को पूरा किया. उनके ब्लाउस पर भी बर्ड की कढ़ाई की गई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
उनके लहंगे पर राजस्थानी काम है. पूरे लहंगे पर राजस्थानी जरी की कढ़ाई की गई है. ब्लैक एंड रेड कलर में एक्ट्रेस पर ये लुक काफी सूट कर रहा है. उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया. एक्ट्रेस ने अपने हाथों में रेड चूड़ियां और राजस्थानी ज्वैलरी के साथ लुक कंप्लीट किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
जाह्नवी कपूर ने अपने हाथों में स्टैक्ड हैरिटेज चूड़ियां पहनी हैं जो राजस्थान की पारंपरिक चूड़ियां हैं. इसके साथ एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट ब्रेसलेट और हाथफूल पहना है जो उनके लुक को महारानी वाइब्स दे रहा है. उन्होंने नोजपीस के साथ अपने लुक को पूरा किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
जाह्नवी कपूर ने अपने कानों पर ईयररिंग्स पहना है. उन्होंने झुमका वाले ईयररिंग्स पहना है. लाइट बिंदी के साथ एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
जाह्नवी कपूर के इस देसी लुक पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है. वो ‘धड़क’ में अपने लुक की याद दिलाती हैं. पहली फिल्म में एक्ट्रेस ने ऐसा ही मिलता-जुलता लुक रखा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



