Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi Statement on Yuvraj Singh: लंदन के ऐतिहासिक सेंटर कोर्ट पर विंबलडन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल के दौरान भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए. इस खास मौके पर ब्लैक ब्लेज़र लुक में सजे वैभव ने युवराज सिंह को अपनी बड़ी इंस्पिरेशन बताया. उन्होंने कहा कि जब वह युवी पाजी से पहली बार मिले थे, तो वह पल उनके लिए बेहद भावुक और यादगार था, जिससे उन्हें भविष्य के लिए काफी कुछ सीखने को मिल रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि जब वो पहली बार युवराज सिंह से मिले तो उन्हें कैसा लगा था.
नई दिल्ली. विंबलडन के मेंस सिंगल्स फाइनल के दौरान लंदन का ऐतिहासिक सेंटर कोर्ट एक बेहद खास और यादगार पल का गवाह बना. स्टैंड्स में जब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह और नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक साथ नजर आए, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. इस खास मुलाकात को याद करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि ‘वह मेरे आइडल भी हैं. जब मैं उनसे पहली बार मिला था तो बहुत अच्छा लगा था. मैंने उनसे काफी बातें की थीं और उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया भी.’ वैभव ने आगे बताया कि युवराज सिंह से उन्हें अब बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है, जो उनके भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा.
इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में उनके साथ भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे. जहां दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर (Jannik Sinner) ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) को हराकर अपना दूसरा विंबलडन खिताब जीता, वहीं स्टैंड्स में बैठे क्रिकेट के इन सितारों ने इस रोमांचक महामुकाबले का भरपूर लुत्फ उठाया. सेंटर कोर्ट पर खेला गया यह फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा.
वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि जब वो पहली बार युवराज सिंह से मिले तो उन्हें कैसा लगा था.
Yuvraj Singh, Abhishek Sharma and Vaibhav experience the magic of Wimbledon, as Yuvraj shares his first meeting with the young star he fondly calls “Boss Baby” and reflects on how the next generation of Indian cricket reminds him of tennis stars Jannik Sinner and Alexander… pic.twitter.com/lJb1KIIcEI
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



