Ramayana- नितेश तिवारी की रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर- श्री राम, साई पल्लवी-माता सीता, यश- रावण के रोल में दिखने वाले हैं. ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी और अगले साल दिवाली पर फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा. इसको लेकर बज है, लेकिन दर्शकों से अब रामायण का इंतजार नहीं हो पा रहा है और इसलिए सोशल मीडिया पर रामायण का एआई से बना वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर रामायण का एआई से बना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नए सितारों के साथ रामायण बनाई गई है. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और नितेश तिवारी की रामायण की स्टारकास्ट की जगह नए सितारों को जगह मिली है.
एआई से बना ‘रामायण’ का टीजर यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. इसको सनातनी सिद्धांत नाम के चैनल पर रिलीज किया गया है. कीर्ति सुरेश को इस वीडियो में माता सीता के रोल में देखा जा रहा है. कीर्ति सुरेश इस रोल में बेहद सहज लग रही हैं. एक पल को एक्ट्रेस को देखकर लगता है कि वो माता सीता ही हैं. (फोटो साभार- यूट्यूब स्क्रीनग्रैब @Sanatani_Siddhanta)
वहीं राम के रोल में महेश बाबू को कास्ट किया गया है. एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से महेश बाबू की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो राम के रोल में दिख रहे थे. भगवान राम के रोल में उनकी फोटो को लेकर काफी चर्चाएं थीं. अब इस एआई वीडियो में महेश बाबू राम के किरदार में दिख रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस क्लिप में जूनियर एनटीआर को ‘रामायण’ के ‘रावण’ के किरदार में इमेजिन किया गया है. वो रावण की तरह शिवलिंग की पूजा अर्जना करते दिख रहे हैं. जूनियर एनटीआर ने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं.(फोटो साभार- यूट्यूब स्क्रीनग्रैब @Sanatani_Siddhanta)
वहीं मंडोडरी के किरदार में जाह्नवी कपूर को इमेजिन किया गया है. वो रावण य़ानी कि जूनियर एनटीआर के बगल में बैठकर वीणा बजाते दिख रही हैं. जाह्नवी कपूर के चेहरे पर मंडोडरी वाली बेबसी और उदासी साफ झलक रही है.(फोटो साभार- यूट्यूब स्क्रीनग्रैब @Sanatani_Siddhanta)
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर ‘राम’ के किरदार में दिखने वाले हैं. इस फिल्म से रणबीर का लुक रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. कुछ लोगों को रणबीर अपने रोल में कंविंसिंग लगे, तो कुछ लोगों ने एक्टर की आलोचना की. (फोटो साभार- यूट्यूब स्क्रीनग्रैब @Sanatani_Siddhanta)
अब माता सीता की बात करें तो नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म के लिए साउथ की नेचुरल एक्ट्रेस साई पल्लवी को कास्ट किया है. फिल्म की रिलीज से पहले साई पल्लवी ने आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म एक दिन से बॉलीवुड डेब्यू किया जिसमें उनकी हिंदी ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है.
रावण की बात करें तो नितेश तिवारी ने विचार-विमर्श के बाद यश पर करोड़ों का दांव लगाया है. साउथ सुपरस्टार ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की थी, लेकिन अब वो इसपर कितने खरे उतरते हैं ये देखने वाली बात होगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



