आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं. दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में बेहद सादगी से शादी रचाई. शादी की रस्मों के बीच दोनों का एक बेहद इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आकांक्षा अपने दूल्हे शरण के लिए शादी की कसमें पढ़ते हुए काफी भावुक नजर आ रही हैं. आकांक्षा को इस तरह रोते हुए देखकर सभी मेहमानों की आंखें भी नम हो गईं.
आकांक्षा रंजन कपूर की शादी का इमोशनल वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 11 जुलाई को दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की. शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन अब आकांक्षा का शादी के वचन पढ़ते हुए एक इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है.
वायरल वीडियो में आकांक्षा रंजन कपूर अपने दूल्हे शरण शर्मा के लिए दिल छू लेने वाली बातें कहती दिख रही हैं. वचन पढ़ते हुए आकांक्षा इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्हें इस तरह रोता देखकर वहां मौजूद मेहमान और खुद शरण भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.
वचन पढ़ते हुए भावुक हुईं आकांक्षा रंजन कपूर
वीडियो में आकांक्षा शरण से कह रही हैं, ‘मैं वादा करती हूं कि तुम्हारी हर बात हमेशा सुनूंगी और हमेशा तुम्हारी टीम में रहूंगी. मैं वादा करती हूं कि अपने गुस्से और एटीट्यूड पर तभी काबू पाऊंगी जब बहुत ज्यादा जरूरत होगी. मैं तुम्हारे साथ जिंदगी भर ऐसे ही हंसती रहूंगी क्योंकि मुझे पता है कि तुम्हें इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहिए. तुम्हारे मिलने से पहले भी मैं अधूरी नहीं थी, लेकिन तुम्हारे आने के बाद अब मैं खुद को पूरा महसूस करती हूं.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



