Image Slider

Last Updated:

Ram Mandir News: राम मंदिर दान चोरी को लेकर पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शाम की शिफ्ट में दान चोरी की वारदात को अंजाम दी जाती थी. साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि अविनाश शुक्ला ने करीब 50 बार से अधिक दान में से पैसे गायब किए थे.

सुबह या शाम, राम मंदिर में कब होती चोरी? किसने अधिक चुराए पैसे, हुआ खुलासाZoom

राम मंदिर में दान की चोरी करने वाले आरोपी.

अयोध्याः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. चढ़ावा चोरी को लेकर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं. अयोध्या पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि दान चोरी की ये सभी घटनाएं मंदिर की शाम वाली शिफ्ट में होती थीं. मंदिर में पहले चढ़ावे की गिनती दो अलग-अलग शिफ्ट में की जाती थी. पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलती थी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक चलती थी. रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाला खुलासे किए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि करीब 40 दिन के अंदर ही 70 बार दान में से चोरी की गई है. वहीं आरोपी अविनाश ने 50 से ज्यादा बार चढ़ावे पर अपना हाथ साफ किया है. आरोपी अनुकल्प मिश्रा और अविनाश शुक्ला एक दूसरे की मदद किया करते थे.

धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे का बयान हुआ दर्ज
बीते रविवार को राम मंदिर आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल हुए धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज किया गया. बयान दर्ज होने के बाद संतोष दुबे ने जांच को लेकर कई अहम बातें कही हैं. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT ने रविवार को धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे का बयान दर्ज किया. यह बयान सदर स्थित कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया. करीब 10 से 15 मिनट तक चली पूछताछ में SIT के अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध जानकारियों पर चर्चा की.

‘एसआईटी को वही बात बताई, जो सार्वजिनक तौर पर कहा है’
धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि SIT की टीम ने हमें बुलाया था. हमने उन्हें पूरी बात बताई. उन्होंने कहा कि अगर आगे भी कोई प्रमाण या जानकारी मिले तो उसे कल दोपहर तक उपलब्ध करा दीजिए, ताकि जांच में शामिल किया जा सके. संतोष दुबे ने बताया कि उन्होंने SIT के सामने वही बातें रखीं, जिन्हें वह पहले भी सार्वजनिक रूप से कहते रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कुछ लोगों की आर्थिक और अन्य गतिविधियों की भी जांच किए जाने की बात उठाई.

संतोष दुबे ने जांच प्रक्रिया पर जताया भरोसा
राम मंदिर आंदोलन में पुलिस की गोली लगने से महीनो कोमा में रहने वाले कारसेवक संतोष दुबे ने बताया कि हमने वही बातें रखीं जो पहले भी कहते आए हैं. संतोष दुबे ने बताया कि SIT के अधिकारियों ने उनसे कहा है कि यदि उनके पास कोई अतिरिक्त साक्ष्य या दस्तावेज हों तो उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई करेगी. संतोष दुबे ने कहा कि मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री जी कुछ अच्छा करना चाहते हैं. पिछले एक महीने से हमें जो विश्वास था, वह अब और मजबूत हुआ है. मुझे लगता है कि इस मामले में कुछ बड़ा हो सकता है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||