Image Slider

Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैंस को अपनी परफेक्ट ‘लंदन डायरीज’ की सैर कराई है! इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में पीसी अपनी बेटी मालती मैरी और परिवार के साथ सुकून के पल जीती नजर आ रही हैं. विंबलडन मैच के मजे लेने से लेकर मम्मा के बालों से क्लिप निकालती नन्ही मालती के इस संडे मूड पर फैंस दिल हार बैठे हैं. आप भी देखिए देसी गर्ल का यह खूबसूरत फैमिली वेकेशन!

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भले ही कितनी भी बिजी क्यों न हों, लेकिन अपने परिवार के लिए वक्त निकालना वो कभी नहीं भूलतीं. हाल ही में पीसी ने अपने फैंस को अपने परफेक्ट समर वेकेशन की कुछ बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली झलकियां दिखाई हैं. रविवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वह परिवार के साथ सुकून के पल बिताती और जिंदगी को खुलकर जीती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका का एक मां और फैमिली पर्सन वाला रूप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर जो वेकेशन पोस्ट शेयर की है, उसमें उनका लंदन वेकेशन साफ नजर आ रहा है. उन्होंने एक लंबा और प्यारा सा कैप्शन लिखकर बताया कि उन्हें लंदन में परिवार के साथ वक्त बिताना, हाइड पार्क में घूमना और अपनी पसंदीदा एस्प्रेसो मैकियाटो कॉफी पीना बेहद पसंद है.

इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए एक वीडियो में प्रियंका की नन्ही बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में मालती बेहद प्यार से अपनी मम्मा के बालों से हेयर क्लिप निकालने में उनकी मदद करती नजर आ रही हैं. मां-बेटी का यह खूबसूरत बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लंदन में प्रियंका ने केवल छुट्टियां ही नहीं मनाईं, बल्कि उन्होंने वहां विंबलडन मैच का भी लुत्फ उठाया. एक्ट्रेस ने बताया कि रॉयल बॉक्स में मेहमाननवाजी का आनंद लेना, दुनिया की बड़ी हस्तियों से मिलना और वहां के मशहूर स्ट्रॉबेरी और क्रीम का स्वाद लेना उनके इस ट्रिप के सबसे यादगार पल रहे.

लंदन ट्रिप से ठीक पहले, प्रियंका ने अमेरिका के ‘फोर्थ ऑफ जुलाई’ के जश्न की भी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने रात के समय अपने बेडरूम की खिड़की से दिखने वाले आतिशबाजी के शानदार नजारे को कैमरे में कैद किया था.

देसी गर्ल भले ही विदेश में हो लेकिन वह अपने संस्कार कभी नहीं भूलती हैं. एक्ट्रेस अपनी सासू मां का काफी ध्यान देती हैं और अक्सर उनके साथ की फोटोज शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अपनी सासू मॉम के साथ भी कई पिक्स शेयर की हैं.

प्रियंका कितनी भी बिजी हों, वह अपनी बेटी मालती के लिए हमेशा टाइम निकालती हैं. एक्ट्रेस अक्सर उनके साथ सूकून के पल बिताती हैं. प्रियंका की लाडली की इन फोटोज पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता काफी अच्छी दोस्त हैं. इस बात का अंदाजा फोटोज देखकर आप भी लगा सकते हैं. पीसी ने अपनी लंदन डायरी में लारा दत्ता के साथ भी खूबसूरत पिक्स शेयर की है.

सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये फोटोज काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं. जिनपर फैंस जमकर कमेंट में प्यार लुटा रहे हैं. जब भी वे फोटोज शेयर करती हैं, उनकी तस्वीरें आते ही छा जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||