Image Slider

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “बस, 3-4 लोग किसी भी देश की जीत को हार में बदल देते हैं.” फैंस इसे फीफा वर्ल्डकप और राजनीति से जोड़ रहे हैं.

Zoom

महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. कभी देर रात किए गए उनके ट्वीट सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी एक छोटी-सी लाइन फैंस को सोचने पर मजबूर कर देती है. इस बार भी बिग बी ने ऐसा ही एक पोस्ट किया है, जिसे पढ़कर लोग इसका मतलब निकालने में जुट गए हैं. तो चलिए बताते हैं आखिर बिग बी ने क्या कहा है और फैंस इसे किस मुद्दे से जोड़कर देख रहे हैं.

रविवार की दोपहर अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया. जिसमें वह लिखते हैं, ‘FB 4719 – बस, 3-4 लोग किसी भी देश की जीत को हार में बदल देते हैं.’

फैंस क्या मतलब निकाल रहे
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने दो घंटे के भीतर कई कमेंट्स किए. कुछ ने इसे फीफा वर्ल्डकप से जोड़कर देख रहे तो कुछ राजनीति से. एक ने कहा कि सही कहा कुछ ही जनाब हैं जिन्होंने देश का बेड़ागर्क कर रखा है. वहीं एक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सर यहां बहुत सारे लोगों को बात समझ नहीं आई है. क्या आप आसान भाषा में समझा देंगे. वहीं बहुत सारों ने इसे फीफा से जोड़कर देखा.

फीफा पर बोले बिग बी!
एक ने लिखा कि सर ने कल का मैच दिल पर ले लिया. दूसरे ने पूछा- सर आप किस टीम का समर्थन कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा- अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, लगातार दूसरे खिताब से 2 जीत दूर. बता दें शनिवार को हुए मैच में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को करारी हार का स्वाद चखाया था. एलेक्सिस मैक, जूलियन अल्वारेज और लौतारो ने अर्जेंटीना की ओर से तीन गोल दागे थे. जबकि स्विट्जरलैंड की ओर से इकलौता गोल डैन एनडोये ने किया था.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editorन्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||