Image Slider


Fire breaks out in gas pipeline; chaos ensues.



साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा मार्ग स्थित ओक्सी होम सोसायटी के सामने गैस पाइप लाइन में रविवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। पाइप लाइन से निकलती आग की लपटें देखते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल, पुलिस और गैस कंपनी के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया था। उनके पहुंचने से पहले ही गैस कंपनी की तरफ से सप्लाई बंद कर दी गई। इससे आग बुझ गई। आग कैसे लगी और लीकेज किस जगह है कंपनी के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||