नफीसा अली ने कैंसर से जंग लड़ रही हैं. वह कीमोथेरेपी के बाद ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ के ट्रेलर लॉन्च में हिस्सा लिया. उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि वह टीम के प्यार और अपनेपन को की वजह से इवेंट शामिल हो पाईं. लेकिन बाद में बोन इम्युनिटी के लिए इंजेक्शन लेने पड़े. यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी.
नफीस अली कैंसर से जंग लड़ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nafisaalisodhi)
मुंबई. दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं. कैंसर से जंग के बीच वह लगातार काम भी कर रही हैं. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. उन्होंने बताया कि वह कीमोथेरेपी का एक सेशन पूरा करने के तुरंत बाद फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुई थीं. उस समय उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी, लेकिन फिल्म की टीम और सह-कलाकारों के प्यार और अपनापन ने उनकी सारी थकान दूर कर दी.
नफीसा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस अनुभव को विस्तार से लिखा. उन्होंने बताया कि ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए उन्हें काफी शारीरिक तकलीफों का सामना करना पड़ा. उन्होंने लिखा, “मुंबई में ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी पूरी टीम और कलाकारों के साथ होना बेहद शानदार अनुभव रहा.”
नफीसा अली का इंस्टाग्राम पोस्ट.
नफीसा अली ने लिखा, “मैंने हाल ही में कीमोथेरेपी पूरी की थी. फ्लाइट के लिए अगले दो दिनों तक मुझे दो बोन इम्यूनिटी इंजेक्शन लेने पड़े. इसके अलावा पेट में इन्फेक्शन की वजह से मैं एंटीबायोटिक दवाइयां भी ले रही थी. यह सब काफी थकाने वाला था, लेकिन वहां सभी का प्यार, अपनापन और खुशियों से भरा माहौल मुझे बेहद अच्छा लगा. इसने मुझे बहुत खुश कर दिया.”
‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ की कास्ट
बता दें कि 10 जुलाई को फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया. ट्रेलर में प्यार, रिश्तों की उलझन, दिल टूटने के दर्द और दोबारा उम्मीद मिलने की कहानी दिखाई गई. फिल्म में मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, आदिल हुसैन, मंदिरा बेदी, नासिर, नफीसा अली और विधात्री बंदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
कैसी है ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ की कहानी
कहानी मैक्स और मिन नाम के एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता एक अहम मोड़ पर आकर टूटने की कगार पर पहुंच जाता है. रिश्ते के टूटने के बाद मैक्स की जिंदगी में ‘म्याऊजाकी’ की एंट्री होती है, जो उसे भावनात्मक सहारा देती है. इसके बाद फिल्म प्यार, बिछड़ने, अकेलेपन और खुद को फिर से संभालने की यात्रा को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. फिल्म का लेखन और निर्देशन पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति ने किया है. ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



