बिग बैश लीग के तर्ज पर अब इंडियन प्रीमियर लीग को ऑस्ट्रेलिया में कराए जाने की बात की जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को खुला ऑफर दिया है कि वह आईपीएल मैचों का आयोजन उनके देश में कर सकते हैं. हालांकि, अभी दोनों बोर्ड की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है.
ऑस्ट्रेलिया हो सकते हैं आईपीएल मैच
द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आईपीएल मैच आयोजित करने के लिए खुला निमंत्रण दिया है. अगर ऐसा होता है तो फिर टूर्नामेंट के इतिहास में पहला विदेशी आईपीएल मैच होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों बोर्डों के बीच निजी बातचीत पहले ही चल रही है, जिसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि यह विचार गति पकड़ेगा.
12 दिसंबर को खेला जाएगा बीबीएल का ओपनिंग मुकाबला
हालांकि, बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों ने इस रिपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है. चेन्नई ऐतिहासिक बीबीएल ओपनर के लिए तैयार है. नए भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप के हिस्से के रूप में, मेलबर्न रेनेगेड्स 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स का सामना करेंगे. यह खेल भारत में खेला जाने वाला किसी विदेशी फ्रेंचाइजी टी20 लीग का पहला मैच होगा जो क्रिकेट के वैश्विक विस्तार में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा.
पारंपरिक रूप से दिसंबर और फरवरी के बीच खेली जाने वाली आठ-टीम बिग बैश लीग को आईपीएल के बाद दुनिया की सबसे मजबूत घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है. वहीं, भारत में बीबीएल के मैच का आयोजन होना ऑस्ट्रेलिया के साथ राजनैतिक संबंधों को भी मजबूती देने का काम करेगा.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



