नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा. मेकर्स ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि भारत से लेकर दुनिय़ाभर के लोग इस ट्रेलर को देख सकेंगे. मेकर्स ने बताया कि रामायण ने हजारों जनरेशन को इंस्पायर किया है. बहुत जल्द पर्दे पर पूरी दुनिया देखेगी. फैंस भी एक्साइटमेंट जता रहे हैं.
‘रामायण’ की ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हुई.
मेकर्स ने लिखा, “भारत से दुनिया तक. हजारों सालों से, रामायण ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के अपने सदाबहार आदर्शों से पीढ़ियों को इंस्पायर किया है. अब, यह एक नए सफ़र की शुरुआत कर रही है. भारत की सबसे महान सांस्कृतिक महाकाव्य गाथाओं में से एक, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी न देखे गए पैमाने पर दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है. ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होगा.”
‘रामायण’ के मेकर्स के पोस्ट पर लोगों कमेंट्स.
इससे पहले खबर आई थी कि रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फ़िल्म का पहला ट्रेलर 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में रिलीज़ किया जाएगा. इससे भारतीय ऑडियंस को देश की सबसे महंगी और मच अवेटेड फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं है. ‘रामायण’ का ट्रेलर 18 जुलाई को नहीं, 24 जुलाई को रिलीज होगा.
दिलचस्प बात यह है कि ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च की तारीख कॉमिक-कॉन में फ़िल्म की प्रेजेंटेशन की तारीख से मेल खाती है. सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ‘रामायण’ को 23 जुलाई, 2026 को दोपहर 3:15 बजे PDT (भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:15 बजे) बॉलरूम 20 में दिखाया जाएगा. इस पैनल में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और यश शामिल होंगे.
लगभग 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नज़र आएंगे. फिल्म की कास्ट में सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी शामिल हैं. इस फिल्म को दो हिस्सों में बनाने की योजना है. ‘रामायण’ का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



