Cm Yogi Visit Kushinagar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ सड़क, बिजली और इमारतें बनाना नहीं, बल्कि हर बच्चे को सुरक्षित और बेहतर भविष्य देना भी है.
सीएम योगी की तस्वीर.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर का इतिहास बहुत गौरवशाली है. यह भगवान राम के समय से जुड़ा रहा है और भगवान बुद्ध, भगवान महावीर की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है. उन्होंने कहा कि पहले भी यहां विकास की काफी संभावनाएं थीं, लेकिन पुरानी सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. इसी वजह से यह इलाका पिछड़ गया और यहां के लोगों को पलायन करना पड़ा.
योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में बीजेपी के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं रामविलास भगत और रामप्रवेश साहनी को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि दोनों की उम्र 100 साल से ज्यादा है और उन्होंने पूरी जिंदगी पार्टी और समाज के लिए काम किया है. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दो बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का भी जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि एक बच्चा उनकी गोद में आने के बाद अपनी मां के पास भी नहीं जाना चाहता था. योगी ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित और अच्छा भविष्य बनाना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. अगर आज का बचपन सुरक्षित रहेगा तो देश का भविष्य भी मजबूत होगा.
योगी आदित्यनाथ ने इंसेफ्लाइटिस बीमारी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले इसी मौसम में हजारों बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ जाते थे. सबसे ज्यादा मरीज कुशीनगर और आसपास के इलाकों से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे. उस समय इलाज की अच्छी व्यवस्था भी नहीं थी. उन्होंने दावा किया कि साल 2017 के बाद सरकार ने लगातार काम किया और अब इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है.
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने गरीबों के लिए ज्यादा काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि कई गरीब परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं थे, रहने के लिए पक्का घर नहीं था, इलाज की सुविधा नहीं थी और अच्छी सड़कें भी नहीं थीं. मुसहर समाज जैसे गरीब वर्गों को न जमीन का पट्टा मिला और न ही सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल पाया.
उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार हर गरीब तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने का काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार चाहती है कि हर बच्चे को सुरक्षित, बेहतर और उज्ज्वल भविष्य मिले.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



