साउथ सुपरस्टार ममूटी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कन्नूर स्क्वाड’ के सीक्वल को लेकर ऑफिशियल चर्चा शुरू हो चुकी है. फिल्म के एक्टर और राइटर रोनी डेविड राज ने खुलासा करते हुए बताया कि ‘कन्नूर स्क्वाड 2’ के आइडिया को लेकर ममूटी से बात हो चुकी है. फिलहाल ममूटी और डायरेक्टर रोबी वर्गीज राज अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं. जैसे ही पूरी टीम साथ आएगी, फिल्म की आगे की स्क्रिप्टिंग और प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया जाएगा.
ममूटी की ‘कन्नूर स्क्वाड’ का जल्द आएगा सीक्वल.
नई दिल्ली. मलयालम सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ‘कन्नूर स्क्वाड’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. अब इस मूवी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आई है. फिल्म के एक्टर और राइटर रोनी डेविड राज ने इसके सीक्वल को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है और इस बारे में सुपरस्टार ममूटी को भी बता दिया गया है.
रिपोर्टर फिल्म्स को दिए इंटरव्यू में रोनी डेविड राज ने बताया कि टीम ने फिल्म को आगे बढ़ाने पर चर्चा तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी पूरी टीम अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है. जैसे ही सब लोग अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स निपटाकर वापस लौटेंगे, इस पर आगे का काम शुरू किया जाएगा. उन्होंने साफ किया कि ममूटी को इस आइडिया के बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन फिल्म की पूरी प्लानिंग और स्क्रिप्टिंग तभी रफ्तार पकड़ेगी जब डायरेक्टर रोबी वर्गीज राज और बाकी की टीम अपने दूसरे कमिटमेंट्स पूरे कर लेगी.
‘कन्नूर स्क्वाड’ का बनेगा सीक्वल
रोनी ने बताया, ‘कन्नूर स्क्वाड 2 को लेकर बातचीत चल रही है. हमने इस प्रोजेक्ट के बारे में ममूटी से भी बात कर ली है. इस चर्चा के लिए डायरेक्टर रोबी का होना भी जरूरी है, जो फिलहाल कुंचाको बोबन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. जुलाई के बीच में जब वह लौटेंगे, तब हम आगे का प्लान तय करेंगे. वहीं, ममूटी इस समय चेन्नई में राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बन रही धनुष की फिल्म ओम: चैप्टर 1 की शूटिंग कर रहे हैं. इन सबके वापस आने के बाद ही फिल्म की बाकी डिटेल्स पर बात हो पाएगी.’
रोबी वर्गीज राज ने बतौर डायरेक्टर किया था डेब्यू
बताते चलें कि ‘कन्नूर स्क्वाड’ से रोबी वर्गीज राज ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. इससे पहले वह ‘द ग्रेट फादर’, ‘पुथिया नियमम’ और ‘जॉन लूथर’ जैसी फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में ममूटी के साथ रोनी डेविड राज, शबरीश वर्मा और अजीज नेदुमंगद अहम किरदारों में नजर आए थे, जबकि इसकी कहानी खुद रोनी डेविड राज और मोहम्मद शफी ने मिलकर लिखी थी.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



