Last Updated:
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर बीसीसीआई एक्शन मोड में है. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई टीम इंडिया की कोचिंग स्टाफ की समीक्षा करने जा रहा है. बीसीसीआई के सूत्रों ने ये भी बताया है कि गौतम गंभीर की टीम से कम से कम स्टाफ की नौकरी जानी तय मानी जा रही है.
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग स्टाफ से खुश नहीं है. हालांकि, कोचिंग स्टाफ में से किसी छुट्टी होगी उस नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, गौतम गंभीर की बात करें तो टीम इंडिया के साथ उनका साल 2027 तक का कॉन्ट्रैक्ट है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि फिलहाल बीसीसीआई हेड कोच नहीं बदलने के मूड में नहीं है.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी है टीम इंडिया
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद टीम को लगातार तीन टी20 मैचों में हार मिली है. इन मुकाबलों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही साधारण रही है. खास तौर पर टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजों ने तो पूरी तरह से निराश किया.
संजू को लेकर हो रही हौ चौतरफा आलोचना
खराब प्रदर्शन के अलावा टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं. खास तौर पर संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है. संजू की जगह 15 वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका दिया गया है, लेकिन वो तीन मैच फ्लॉप रहे हैं. दूसरी तरफ तिलक वर्मा और ईशान किशन भी अपने लय में नजर नहीं आए हैं, जबकि उन्हें लगातार खेलने का मौका मिल रहा है. अब देखना है ये कि क्या अंतिम टी20 मैच में तिलक या ईशान में किसी बाहर कर संजू को मौका दिया जाता है या फिर नहीं.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



