Dalit Student Murder Case: मेरठ की बीए छात्रा ललिता गौतम की हत्या ने पूरे यूपी में हलचल मचा दी है. 20 वर्षीय दलित छात्रा की हत्या के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जातिगत विरोध-प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं. इधर सपा मुखिया भी पीड़ित परिवार से मिले.
ललिता गौतम के परिवार से मिले अखिलेश यादव; पिंकी भैया करेंगे मेरठ कूच.
20 वर्षीय ललिता गौतम बीए की स्टूडेंट थीं और वह मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के गगन एंक्लेव में अपने पूरे परिवार के साथ रहती थीं. 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली, लेकिन जब देर शाम तक वापस नहीं लौटीं तब फैमिली के लोगों ने उनकी तलाश करना शुरू किया. हालांकि, उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने थाना टीपी नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. सीसीटीवी फुटेज में ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश नाम के युवक के साथ दिखाई दीं. इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस जांच के दौरान आरोपी अंकुश को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने ललिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली. पुलिस के मुताबिक, अंकुश और ललिता के बीच प्रेम संबंध थे. घटना वाले दिन दोनों साथ थे. इसी दौरान आरोपी ने ललिता के मोबाइल फोन में कुछ फोटो और चैट देखीं, जिसके बाद उसे शक हुआ कि उसका किसी अन्य युवक से भी संबंध है. इसी शक और विवाद के चलते आरोपी ने ललिता की हत्या कर दी और शव को मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के उपसिया जंगल स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया. बाद में पुलिस ने वहीं से शव बरामद किया. मामले में मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.
अब अखिलेश यादव पहुंचे मिलने
पिंकी भैया क्या बोले?
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया ने 11 जुलाई 2026 को मेरठ कूच का एलान किया है. पिंकी भैया ने मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय के समर्थन में उतरते हुए कहा कि जय भीम-जय मीम जैसे नारे लगाकर हिंदुओं को बांटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ललिता गौतम बेटियां को न्याय मिलना चाहिए. शासन और प्रशासन हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उनके मेरठ कूच के एलान के बाद अब सभी की निगाहें 11 जुलाई के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं. वहीं, पिंकी भैया के इस एलान के बाद प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



