Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी


पिनगवां। जेबीटी मेवात कैडर (1456 पद) भर्ती के अभ्यर्थियों ने विधायक पुनहाना मोहम्मद इलयास खान के बेटे चौ. जावेद खान एडवोकेट को पिनगवां निवास पर ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने अनुरोध किया कि वे इस मामले को 25 जुलाई को पुन्हाना पहुंच रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष प्रमुखता से उठाएं तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से जल्द अंतिम परिणाम घोषित करवाकर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाएं। अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन हजारों उम्मीदवार अब भी अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब न्याय और नियुक्ति में और देरी नहीं होनी चाहिए तथा सरकार जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||