Image Slider

Last Updated:

Jhansi Cyber Fraud : झांसी पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, मैकबुक, कंप्यूटर समेत करीब 9 लाख रुपये का सामान बरामद किया है.

'शादी करवा देंगे' कहकर ठगते थे लोग, झांसी पुलिस ने साइबर गैंग का किया पर्दाफाशZoom

सांकेतिक तस्वीर

झांसी : झांसी पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. थाना नवाबाद पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, मैकबुक, कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बायोमैट्रिक मशीन समेत करीब 9 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है. वहीं, विभिन्न बैंकों के सात खातों में 41 लाख रुपये के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी फ्रीजिंग की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि राय कॉलोनी स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है. अपर नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा और वहां से 9 महिलाओं समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने बताया कि वे नौकरी के नाम पर कॉल सेंटर में काम करते थे और शादी कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद संचालकों के बताए बैंक खातों और क्यूआर कोड पर रकम जमा कराई जाती थी. कर्मचारियों को हर महीने वेतन के साथ कमीशन भी दिया जाता था.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 एंड्रॉयड मोबाइल, 17 कीपैड मोबाइल, एक मैकबुक, सात सीपीयू, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, रजिस्टर, फाइलें और ठगी की रकम से खरीदे गए आभूषण बरामद किए हैं. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा पुलिस को विभिन्न बैंकों के सात खातों में करीब 41 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं.

झांसी के अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने कहा कि इन खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है तथा पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||