Anupama 11 July 2026: प्रेम को छोड़ अचानक लापता हुई राही, खबर सुनते ही उड़े अनुपमा के होश! रोते-बिलखते सड़क पर बेटी को ढूंढने दौड़ी मां, क्या प्रेम की एक शर्त ने हमेशा के लिए उजाड़ दी दोनों की दुनिया? जानिए आज के एपिसोड का पूरा ट्विस्ट.
राही ने लिया प्रेम से अलग होने का फैसला
सीरियल के आज के एपिसोड में देखने को मिला कि राही ने एक बहुत ही बड़ा और हैरान करने वाला कदम उठाया है. वह प्रेम को छोड़कर दूर चली गई है. दरअसल, राही के दिल में प्रेम को लेकर कई तरह की गलतफहमियां पैदा हो गई थीं. उसे लगने लगा था कि प्रेम की वजह से उसकी मां अनुपमा की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ रही हैं. राही हमेशा अपनी मां को खुश देखना चाहती है और उसे लगा कि अगर वह प्रेम के करीब रही, तो चीजें और ज्यादा खराब हो सकती हैं. इसी वजह से उसने भारी मन से प्रेम का साथ छोड़ने का फैसला किया.
हमेशा के लिए प्रेम से दूर हुई राही?
पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्रेम राही को कहता है कि वो या तो अपनी मां को चुने या तो उसे. अगर वो अपनी मां को चुनती है,तो ये घर हमेशा के लिए छोड़कर चली जाए. अब राही ने कुछ ऐसा ही किया, दरअसल प्रेम के घर में हंगामा मचता है कि राही घर छोड़कर जा चुकी है, इस बात का पता जब प्रेम को चलता है तो वह कहता है कि आखिर उसने अपनी मां कुछ चुन लिया, तभी वसुंधरा प्रेम को गुस्से में कहती है कि अरे एक सुर के बाजे वो अपनी मां के यहां भी नहीं है. किसी को नहीं पता वो कहां है. इसके बाद वसुंधरा परेशान हो जाती है और कहती है सब बर्बाद हो गया.
प्रेम का टूटा दिल
दूसरी तरफ, प्रेम को जब राही के अचानक चले जाने का पता चलता है, तो वह पूरी तरह से टूट जाता है. वह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसकी क्या गलती थी जिसके लिए राही ने उसे यह सजा दी. अनुपमा भी इस पूरी स्थिति को देखकर बेहद परेशान है, जैसे ही उसे पता चला कि राही घर छोड़कर चली गई है, वो अचानक बोलती है मुझे पता है वो कहां होगी. इसके बाद अनुपमा राही-रही.. कहते हुए भागने लगती है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



