Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी


पिनगवां।

कस्बे में एक पुस्तक भंडार संचालक के साथ मारपीट कर 60 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्ण गोपाल ने बताया कि वह अपनी पुस्तक भंडार की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक कार में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे। पुस्तकों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट की और दुकान से करीब 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कृष्ण गोपाल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पिनगवां थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत अभी हमें नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||