Last Updated:
विंबलडन 2026 के मेंस सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी वाइफ अंजली और बेटी सारा के साथ रॉयल बॉक्स में नजर आए. सिर्फ सचिन ही नहीं, वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा भी विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे. सचिन और लारा दोनों ने साथ में तस्वीर भी शेयर की. इसके अलावा सचिन ने रोजर फेडरर के साथ सेल्फी ली.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टेनिस के बहुत बड़े फैन हैं. यही कारण है कि उन्हें जब भी मौका मिलता है ग्रैंड स्लैम के बड़े मुकाबले देखने पहुंचते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने विंबलडन 2026 के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में किया जो यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खेला गया.
विंबलडन के इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए सचिन अपनी फैमिली के साथ पहुंचे. उनके साथ उनकी वाइफ अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर भी आई थीं. बता दें कि सचिन तेंदुलकर भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर बने थे, जिन्हें रॉयल बॉक्स में मैच देखने का न्योता मिला था. इस लिस्ट में बाद में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अब शुभमन गिल भी शामिल हो गए हैं.
विंबलडन 2026 के इस हाई प्रोफाइनल मैच को देखने के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा भी रॉयल बॉक्स में मौजूद थे. सचिन तेंदुलकर ने ब्रायन लारा के साथ तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. दोनों दिग्गजों को एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सचिन तेंदुलकर टेनिस महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर के बहुत बड़े फैन हैं. ऐसे में ऐसा कैसे हो सकता था कि वह उनसे नहीं मिले. सचिन ने फेडरर के साथ भी अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस दौरान सचिन-फेडरर में लंबी बातचीत देखने को मिली.
इसके अलावा भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी विंबलडन का मैच देखने पहुंचे थे. शुभमन को भी रॉयल बॉक्स का न्योता मिला था. सचिन की तरह शुभमन भी फेडरर के फैन हैं. ऐसे में मौका मिलते ही शुभमन ने भी अपने चेहेते टेनिस प्लेयर बात की.
बता दें कि शुभमन गिल रॉयल बॉक्स में सचिन तेंदुलकर के पास ही बैठे थे. ऐसे में शुभमन को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है कि वह सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट करे रहे हैं. शुभमन और सारा की तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



