Image Slider

Last Updated:

गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी रचाने के बाद आमिर खान विवादों में घिर गए हैं. बिहार के फारबिसगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की. आरोप है कि आमिर खान जानबूझकर हिंदू समाज को निशाना बना रहे हैं. इससे पहले एक्टर ने रीना दत्ता और फिर किरण राव से शादी की थी, लेकिन दोनों ही शादियां तलाक पर खत्म हुईं. अब उनकी तीसरी शादी पर कड़ा विरोध शुरू हो गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बजरंग दल ने आमिर खान का पुतला फूंका.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी रचाई. लेकिन अब उनकी यह शादी विवादों में आ गई है. बिहार के फारबिसगंज इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की तीसरी शादी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका और उन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया. इस प्रदर्शन के दौरान ‘आमिर खान मुर्दाबाद’ और ‘आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो’ जैसे नारे भी लगाए गए.

इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने कहा, ‘आमिर खान लगातार हिंदू बहन-बेटियों से शादी रचाकर हिंदू समाज का अपमान काम कर रहे हैं.’ सोनी ने आगे दावा किया कि आमिर खान एक बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आमिर खान ने जल्द ही अपनी इन हरकतों को नहीं रोका, तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||