क्या सच में कन्फर्म हो गया शहनाज़ गिल और राघव जुयाल का रिश्ता? राघव के 35वें बर्थडे बैश से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पार्टी के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे बाहर निकला यह रूमर्ड कपल, राघव का प्रोटेक्टिव अंदाज देख फैंस उन्हें ‘ग्रीन फ्लैग’ बता रहे हैं. इस ग्रैंड जश्न में किंग खान के लाडले आर्यन खान भी सरप्राइज एंट्री मारते दिखे. पूरी खबर यहाँ पढ़ें!
वहीं दूसरी तरफ, राघव जुयाल के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शहनाज़ गिल भी इस जश्न का हिस्सा बनीं.
पार्टी में लगा सितारों का मेला
राघव जुयाल के इस खास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उनके करीबी दोस्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. पार्टी में आर्यन खान बिल्कुल कूल और कैजुअल लुक में नजर आए. जैसे ही आर्यन ने वेन्यू में एंट्री ली, पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए. सोशल मीडिया पर राघव और आर्यन की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आर्यन के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई और पॉपुलर चेहरे भी इस जश्न को इन्जॉय करते हुए दिखे.
शहनाज गिल ने बटोरी सुर्खियां
इस पूरी पार्टी में जिस एक चेहरे पर सबकी नजरें टिकी थीं, वो थीं शहनाज गिल. राघव और शहनाज के लिंकअप और डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी समय से चलती आ रही हैं, हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं. इस बर्थडे बैश में शहनाज काफी खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं. डेटिंग की खबरों के बीच राघव के इस खास दिन पर शहनाज का वहां मौजूद होना फैंस के बीच दोबारा चर्चा का विषय बन गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
राघव जुयाल के इस बर्थडे बैश की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान राघव और शहनाज़ गिल की बॉन्डिंग ने खींचा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब हर तरफ छाए हुए हैं. वायरल वीडियो में आर्यन खान, राघव जुयाल और शहनाज़ एक साथ पार्टी करने के बाद बाहर निकल रहे हैं. इस दौरान शहनाज़ और राघव एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



