Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi New Zealand Visit | Auckland FTA Deal & 40k Indians Address Photo
ऑकलैंड9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे।

पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

MCG में पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) यानी टी-20 लीग का ओपनिंग मैच इस साल 12 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा।

पीएम के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दौरे की 3 तस्वीरें…

ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के शेन वॉर्न स्टैंड में गए।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के शेन वॉर्न स्टैंड में गए।

पीएम ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक माने जाने वाले 'रूबी द रू' (कंगारू कैरेक्टर) से मिले।

पीएम ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक माने जाने वाले ‘रूबी द रू’ (कंगारू कैरेक्टर) से मिले।

पीएम ने युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ दिए।

पीएम ने युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ दिए।

ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे पीएम

पीएम मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी फेज में आज ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। पीएम के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) समझौते पर आगे की बातचीत करेंगे। इसके बाद पीएम एक बिजनेस इवेंट और स्पोर्टिंग इवेंट में शामिल होंगे।

इसके बाद ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। न्यूजीलैंड में 40 सालों बाद किसी भारतीय पीएम की यह यात्रा हो रही है। इससे पहले 1986 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे।

पीएम के न्यूजीलैंड दौरे के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

03:19 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

आस्ट्रेलियाई पीएम बोले- 12 दिसंबर को चेन्नई में BBL का पहला मुकाबला होगा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पहली बार अपनी बिग बैश लीग (BBL) भारत ला रहा है। इस साल 12 दिसंबर को चेन्नई में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच सप्ताहभर चलने वाले ‘G’Day Namaste’ फेस्टिवल की शुरुआत करेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खेल, संस्कृति और कारोबार से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों में खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़ा आर्थिक क्षेत्र भी है। इसी सोच के साथ उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया है। इसके तहत खेल विज्ञान, बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी, व्यापार, पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।

03:14 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- चेन्नई में होगा बिग बैश लीग मैच, 2036 ओलिंपिक पर भी फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन ओलिंपिक की मेजबानी करेगा। ऐसे में दोनों देश बड़े खेल आयोजनों के लिए खेल बुनियादी ढांचे (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास में सहयोग बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी स्पोर्ट्स लीग का आयोजन उसे करोड़ों दर्शकों तक पहुंच और बड़ी लोकप्रियता दिलाता है।

03:09 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेल नहीं, एक जुनून

  • MCG हर भारतीय के लिए खास: पीएम मोदी ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) आते ही हर भारतीय के मन में भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मुकाबलों की यादें ताजा हो जाती हैं।
  • क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, साझा जुनून: उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दोनों देशों का साझा जुनून है।
  • बच्चों में दिखे भविष्य के चैंपियन: कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल से जुड़े बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि ये सिर्फ प्रदर्शनी मैच नहीं, बल्कि भविष्य के चैंपियनों की शुरुआत है।
  • ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तारीफ: पीएम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ और पूर्व महिला क्रिकेटर लिसा स्थालेकर जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। स्टीव वॉ की मानसिक मजबूती और लिसा स्थालेकर का हरफनमौला प्रदर्शन हमें सिखाता है कि चैंपियन बनने के लिए प्रतिभा, सही सोच और लगातार मेहनत तीनों जरूरी हैं।
  • अल्बनीज से क्रिकेट ने जोड़ा: मोदी ने कहा कि जब भी उनकी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मुलाकात हुई, क्रिकेट हमेशा दोनों के बीच जुड़ाव का माध्यम बना।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स रोडमैप लॉन्च: दोनों प्रधानमंत्रियों ने मिलकर इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप की शुरुआत की।
  • क्रिकेट के साथ दूसरे खेलों में भी सहयोग: पीएम ने कहा कि इस रोडमैप के जरिए दोनों देश क्रिकेट के अलावा कई अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाएंगे।

02:38 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, अल्बनीज और स्टीव वॉ रहे साथ

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

तीनों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और क्रिकेट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। MCG दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक है और भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट रिश्तों का भी अहम केंद्र माना जाता है।

02:25 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा हिंदी

02:24 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की 5 तस्वीरें…

1. गवर्नमेंट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर मिला

मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है।

मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है।

2. विक्टोरिया की गवर्नर से मुलाकात

पीएम ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से मुलाकात की।

पीएम ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से मुलाकात की।

3. CEO फोरम में शामिल

पीएम ने ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में शामिल होने के बाद X पर तस्वीरें शेयर कीं।

पीएम ने ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में शामिल होने के बाद X पर तस्वीरें शेयर कीं।

4. मोदी-अल्बनीज की सेल्फी

CEO फोरम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।

CEO फोरम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।

5. मेलबर्न में भारतीयों को संबोधित किया

मोदी ने मेलबर्न में भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उनकी अपील पर वहां मौजूद लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सम्मान में मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई।

मोदी ने मेलबर्न में भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उनकी अपील पर वहां मौजूद लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सम्मान में मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई।

02:23 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…

02:22 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत-इंडोनेशिया में कुछ नहीं बहुत कुछ होता है

पीएम मोदी ने 7 जुलाई को इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां भारत का गाना ‘कुछ-कुछ होता है’ बहुत लोकप्रिय है। जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है।

भारत-इंडोनेशिया के बीच जकार्ता में 20 समझौते हुए। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी किया। पूरी खबर पढ़ें…

पीएम इंडोनेशिया यात्रा के दौरान वहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन बी गए।

पीएम इंडोनेशिया यात्रा के दौरान वहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन बी गए।

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||