चरणजीत चन्नी जालंधर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं और पंजाब के पूर्व मुख्समंत्री रह चुके हैं।
कांग्रेस हाईकमान के किनारा करने के बावजूद पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के आगे सरेंडर से इनकार कर दिया है। बघेल 4 दिन से चंडीगढ़ में डटे हैं लेकिन चन्नी उनसे मिलने के लिए नहीं गए। आज (10 जुलाई) को खत्म होने व
वहीं, चन्नी गुट ने बघेल से मुलाकात से पहले 2 शर्त रखते हुए कहा कि हमारे 2 नेता ही मिलेंगे, लेकिन न मीटिंग कांग्रेस भवन में होगी न उसमें प्रधान वड़िंग रहें। गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा इस मुलाकात में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि इतना जरूर है कि चन्नी हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके बातचीत के लिए राजी होने से 3 दिन से हाईकमान पर बना प्रेशर रिलीज हो गया। वहीं राजा वड़िंग पावरफुल बनकर निकले हैं। वह लगातार अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बघेल भी हाईकमान के फैसले को सही ठहराने के लिए पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल जैसे नॉन एक्टिव नेताओं से तक मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं।
हालांकि बघेल को उम्मीद है कि उनकी दिल्ली वापसी से पहले चरणजीत चन्नी खुद मिल सकते हैं या उन्हें बुला सकते हैं। मगर, चन्नी के करीबी सोर्सेज का कहना है कि वह दिल्ली में ही राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं ताकि अगर उन्हें चुनाव में बड़ी भूमिका मिलती है तो उस पर बघेल नहीं बल्कि सीधे राहुल गांधी की मुहर हो। इसके बाद ही वह आगे कोई बड़ा फैसला लेंगे।
चन्नी गुट में शामिल पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक भूपेश बघेल के डिनर में पहुंचे। मोहम्मद सदीक ने बकायदा छणकाटा पैंदा गली-गली.. गीत गया। इसके अलावा चन्नी गुट में शामिल रजिया सुल्ताना भी भूपेश बघेल से मिली।
जानिए, कांग्रेस के मौजूदा हालात में 2 एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
- न बघेल जाएंगे, न चन्नी आएंगे: पॉलिटिकल एक्सपर्ट व सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि चन्नी गुट ने हाईकमान पर जो प्रेशर पहले तीन दिन बनाए रखा वो उसे बरकरार नहीं रख सके। उधर, राजा वडिंग लगातार अपनी ताकत भूपेश बघेल को दिखाने में कामयाब रहे। चन्नी गुट की भूपेश बघेल से मुलाकात हो भी जाएगी लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी खुद बघेल से मिलने से परहेज करेंगे।चन्नी अगर खुद बघेल से मिलने जाएंगे तो वो सीधे सीधे बैकफुट पर होंगे और फिर कांग्रेस में उनकी अहमियत भी कम हो जाएगी। चन्नी अब भी राहुल गांधी के विदेश से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वो स्पष्ट कर चुके हैं कि राहुल गांधी मेरे नेता हैं और मेरे नेता रहेंगे। इससे साफ है कि वो बड़ा फैसला लेने से पहले राहुल गांधी को जरूर मिलेंगे।
- चन्नी पर सरेंडर न करने का दबाव दिख रहा: पॉलिटिकल एक्सपर्ट पवनदीप शर्मा का कहना है कि चरणजीत सिंह चन्नी अगर भूपेश बघेल से मिलने जाते हैं तो यह सीधे तौर पर उनका सरेंडर माना जाएगा और उनके साथ जो नेता खड़े हैं उनके लिए भी मुसीबत हो जाएगी। राजा वडिंग इस पूरे एपीसोड में पावरफुल होकर निकल गए।उनका कहना है कि अगर बघेल इस गुटबाजी को खत्म करके नहीं गए तो अगले दिनों में कांग्रेस में फिर से उथल-पुथल की स्थिति बनेगी। चन्नी गुट में कई नेता ऐसे हैं जो कि राजा वडिंग को प्रधान मानने को तैयार नहीं हैं। चन्नी ऐसी स्थिति में नहीं रहेंगे कि वो अपने समर्थकों को टिकट दिला सकें। उधर, राजा वडिंग का विरोध करने की वजह से वो उनका टिकट कटवाने का पूरा जोर लगाएं। ऐसे में चन्नी गुट के नेता भी चरणजीत सिंह चन्नी पर अब सरेंडर न करने का दबाव बना रहे हैं।
****************** ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट: 2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे; सांसद रंधावा, MLA राणा-परगट के भी बोल बदले
पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह के बोल बदल गए हैं। चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है (पढ़ें पूरी खबर)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



