Image Slider

Last Updated:

Lock Upp 2 Written Update: ‘मेरी जिंदगी तबाह कर दी यार…’ लॉक अप 2 के सेट पर पत्नी आकांक्षा चमोला को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े गौरव खन्ना! तलाक और बायसेक्सुअल होने के दावों के बीच पहली बार आमने-सामने आए दोनों सितारे. गौरव ने नम आंखों से कहा- ‘ठीक है ये तेरी गेम है, मैं सपोर्ट कर रहा हूं.’ जानिए आखिर शो में क्या-क्या हुआ!

Lock Upp 2 Written Update 10 July: बिग बॉस 19 के विनर रह चुके एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल आकांक्षा चमोला इन दिनों लॉक अप 2 रियलिटी शो में हैं. इस शो में वे जबसे आई हैं लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं. वजह है उनकी जिंदगी के दो बड़े खुलासे, जिसमें पहले तो उन्होंने बताया कि वे गौरव से तलाक ले रही हैं वहीं दूसरा बड़ा खुलासा ये था कि वे बायसेक्सुअल रह चुकी हैं.

अब इन दो बड़े खुलासे के बाद शो में गौरव खन्ना पहले विजिटर के तौर पर पहुंचे थे. जहां वे आकांक्षा से मिले तो काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने अपनी पत्नी को वो सबकुछ बताया जो इस समय सोशल मीडिया में चल रहा है. गौरव ने आकांक्षा से तलाक के खुलासे पर भी बात की और कहा कि तूने बैंड बजा दी है.

शो पर गौरव ने पहली बार आकांक्षा से पूछा- तुम खुश हो? बैंड बजा दी यार तुमने मेरी. पूरी दुनिया बाहर ना…तू मुझे बिना मतलब के इतने मजे करा रही है ना. ये बात कहते हुए गौरव के आंसू छलक पड़े जिसे देख आकांक्षा भी परेशान हुईं और उनसे ना रोने की बात कही. एक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने तुम्हारे एपिसोड देखे हैं, इसलिए शो पर तुम्हें सपोर्ट करने आया हूं.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

जिसके बाद दोनों ही इमोशनल नजर आए. वहीं आकांक्षा को रोता देख गौरव ने बहुत ही मैच्योर तरीके से अपनी बात रखी. दोनों ने शो में आने से पहले ही तलाक की बात कर ली थी. इसपर बात करते हुए गौरव ने आकांक्षा से कहा कि जब वो चीज हो जाती तब रुकना चाहिए था. लेकिन ठीक है, यह तुम्हारा गेम है, तुम यहां हो और अच्छा खेल रही हो और मैं तुम्हें पूरी तरह से सपोर्ट कर रहा हूं.

गौरव ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि उनके रिश्ते की बातें इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर आ गईं. उन्होंने आकांक्षा से सवाल किया कि जब तुम इतनी स्ट्रॉन्ग हो और नेशनल टीवी पर आकर इतना बड़ा बम फोड़ा है तो फिर अब रो क्यों रही हो. गौरव ने याद दिलाया कि यह शो सिर्फ नेशनल नहीं बल्कि इंटरनेशनल है जो 196 देशों में देखा जाता है.

बातों ही बातों में गौरव ने आकांक्षा से ये भी कह डाला कि उनकी जिंदगी तलाक के खुलासे के बाद तबाह हो गई है. लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी लिख रहे हैं और वो इस पर कुछ भी रिएक्ट नहीं कर पा रहे हैं. आगे बात करते हुए गौरव ने कहा कि तुझे याद है, ये वो साल जब मैं तुझसे पहली बार मिला था.

इसके बाद उन्होंने बताया कि साल 2015 में जुलाई के महीने में वे आकांक्षा से पहली बार मिले थे, 11 साल बाद वो रिश्ता अब खत्म होने जा रहा है. गौरव ने इस दौरान कई बार अपने इमोशन्स को कंट्रोल किया.

हमेशा टीवी पर हंसते-मुस्कुराते दिखने वाले गौरव खन्ना का यह इमोशनल मूमेंट देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं. सोशल मीडिया पर इस समय दोनों की इस मुलाकात की जबरदस्त चर्चा हो रही है और लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आगे इस रिश्ते का क्या होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||