मिर्जापुर में पाइपलाइन के माध्यम से PNG गैस की सप्लाई शुरू हो गई है. कई इलाकों में लोगों को घर बैठे रसोई गैस मिल रही है, जबकि पूरे प्रोजेक्ट के तहत 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य है. गैस की खपत का बिल बिजली और पानी की तरह मीटर के आधार पर तैयार किया जाएगा.
मिर्जापुर जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर 2019 में गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद तेजी के साथ काम किया जा रहा है. नगर पालिका क्षेत्र और आस-पास के 10 किलोमीटर ग्रामीणाचंल को इससे जोड़ा गया है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से गैस की सप्लाई की जाएगी. अलग-अलग जगह पर गैस सप्लाई के लिए स्टेशन बनाए जाएंगे, जहां से पूरे क्षेत्र में गैस की सप्लाई की जाएगी.
ओनिक्स कंपनी करा रहा काम
गैस पाइपलाइन बिछाने की जिम्मेदारी ओनिक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड को दी गई है. कंपनी के द्वारा बड़ी-बड़ी मशीनों से पाइपलाइन को बिछा दिया गया है. कुछ स्थानों पर सप्लाई शुरू कर दी गई है. मिर्जापुर जिले के बरकच्छा कला गांव में पाइप लाइन के माध्यम से गैस के सप्लाई शुरू हो गई है, जहां ग्रामीण अब सीधे पाइपलाइन के माध्यम से गैस का उपयोग करके खाना पका रहे हैं. गांव में ही डीसीयू यूनिट बनाया गया है. यूनिट के माध्यम से ही गैस की सप्लाई की जा रही है. यूनिट में गैस स्टोर किए जाने के बाद पाइपलाइन के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचा जा रहा है.
तेजी के साथ हो रहा काम
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि परियोजना के मुताबिक, शहरी क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को गैस पाइपलाइन से जोड़ा जाना है. करीब 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को गैस पाइपलाइन का लाभ दिया जाना है. ऐसे में तेजी के साथ गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है. पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है. परीक्षण के बाद लोगों को कनेक्शन दिया जा रहा है. गैस पाइपलाइन भी लग जाने के बाद बिजली और पानी की तरह मीटरके माध्यम से गैस की खपत का गणना होगा और महीने में पैसे जमा करने पड़ेंगे.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



