Image Slider

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जिन युवाओं ने भी स्टार्टअप के तहत अपने बिजनेस की शुरुआत की है, वह अपने बिजनेस को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं, उसके लिए एक बेहतर मंच की तलाश में है. ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हर साल की तरह ही इस साल भी ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन्ही बातों को ध्यान रखते हुए लोकल 18 की टीम की ओर से जिला उद्योग केंद्र मेरठ के उपायुक्त अमरेश कुमार पांडेय से खास बातचीत की गई.

जल्द से जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिन युवाओ ने बिजनेस की नई शुरुआत की है या पहले से ही उनका बिजनेस चल रहा है, ऐसे सभी बिजनेसमैन ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जरूर प्रतिभाग करें. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. युवा जल्द से जल्द अपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी कर लें, जिससे कि उन्हें बिजनेस के लिए बेहतर स्टॉल उपलब्ध हो जाए.

बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए है बेहतर मंच
उन्होंने बताया कि बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो काफी बेहतर साबित होता है. गत सालों की अगर बात की जाए तो बड़ी संख्या में व्यापारियों को देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी व्यापार करने का अवसर मिल पाया है. यहां पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं, जो विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट में काफी रुचि दिखाते हैं. इसमें जापान, श्रीलंका, वियतनाम, नेपाल, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड सहित विभिन्न देश के प्रतिनिधि आपको बी2बी अर्थात बिजनेस टू बिजनेस की टेबल पर मौजूद मिलेगे.

आप जिस प्रोडक्ट की तरफ कार्य कर रहे हैं, उससे संबंधित विदेश से कौन प्रतिनिधि आए हैं, उनके लिए आप मीटिंग के लिए टेबल बुक कर सकते हैं. उसके बाद आप किस तरह से अपने प्रोडक्ट को लेकर बेहतर तरीके से संबंधित प्रतिनिधि को बता पाएंगे, बिजनेस उसी के ऊपर निर्भर है. अगर आपकी डीलिंग संबंधित बिजनेसमैन को पसंद आई, तो निश्चित तौर पर आप भविष्य में एक बेहतर बिजनेस की तरफ कदम रख पाएंगे.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
बताते चलें कि जो भी बिजनेसमैन इंटरनेशनल ट्रेड शो में जाना चाहते हैं, ऐसे सभी युवा अभी से ही अपने जीएसटी, ब्रांड रजिस्टर्ड, प्रोडक्ट की बेहतर क्वालिटी, प्रिंटिंग, मार्केटिंग, एक्सपोर्ट के डॉक्यूमेंट सहित विभिन्न प्रकार के जो संबंधित लाइसेंस प्रोडक्ट के होने चाहिए, उनको कंप्लीट कर लें. इससे आप जब बिजनेस टू बिजनेस के तहत डीलिंग करें, तो किसी डॉक्यूमेंट के कारण आपका कार्य न रुके.

देखने को मिलता है कि कई बार सब कुछ फाइनल हो जाता है, लेकिन आवश्यक डॉक्यूमेंट ना होने के कारण युवाओं के सपने टूट जाते हैं. इसीलिए अभी से ही इन डॉक्यूमेंट को कंप्लीट कर लें, जिससे कि आप जब यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जाएं, तो आप सिर्फ डीलिंग पर फोकस कर सकें.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||