Image Slider

Last Updated:

Unique House : हर कोई सुंदर घर का सपना देखता है. सुंदर, सस्ता और टिकाऊ घर तो हर मिडिल वर्ग की चाहत होती है. बिना सीमेंट-ईंट, पानी-बजरी के ऑस्ट्रेलिया जैसे घर बनाने का चाहत भी कई बार दिल में होती है. हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक गांव के कुछ युवाओं ने इसी तकनीक से सुंदर घर बनाकर सबका दिल जीत लिया है. ये घर देखने में महल जैसे खूबसूरत हैं. इन हाइटेक मकान की असल कीमत जानकर आपको यकीन ही नहीं होगा. मकान पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली है. गर्मी में ठंडक देता है जबकि सर्दियों में गरमाता है. पूरा मकान वॉटरप्रूफ है.

हरियाणा जिले के कुरुक्षेत्र जिले में शादीपुर लाडवा नाम का एक गांव है. इस गांव के दो युवाओं ने ऐसे ऑस्ट्रेलिया जैसे सुंदर मकान बनाए हैं. ये मकान बिना ईंट-सीमेंट, बजरी-पानी के बनाए हैं. दूर-दूर से लोग इन घरों को देखने के लिए आते हैं. इनकी तकनीकी के बारे में जानकारी लेते हैं. विदेश जैसा हाईटेक मकान गांव में बना देने से लोग हैरान हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये मकान सिर्फ 100 दिन में बनकर तैयार हुआ है. मकान करीब 1500 वर्ग फीट में बना हुआ है. सीलन-पपड़ी की इस मकान में कोई समस्या नहीं आती.

बिना सीमेंट-ईंट, बजरी और पानी के बिना किसी मकान की कल्पना नहीं की जा सकती. कुरुक्षेत्र के शादीपुर लाडवा गांव के
के कपिल नाम के युवक ने इतिहास रच दिया. उन्होंने ऐसा मकान तैयार किया जिसे बिना सीमेंट-बजरी-ईंट के बनाया गया है. मकान दो मंजिला है.

house without cement and bricks, how to build a house without concrete, unique house in Haryana, shadipur ladwa without cement house, without cement brick house in Haryana, house without cement in Haryana, Haryana me bina cement ka makan, kurukshetra news, kurukshetra news today, kurukshetra news hindi, kurukshetra latest news, hayrana news, Haryana news today, Haryana latest news

पूरे मकान में 157 किलोग्राम मेटल लगा हुआ है. कम खर्च में कम लागत में मकान बनाया गया. मकान को लोहे के पिलर के सहारे बनाया गया. मकान हर मौसम के अनुकूल है. मकान की छ्त पर टिन लगाई गई है. यह टीन बाजार में मिलने वाली रुटीन टिन से अलग है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, ‘ मकान को बनाने से पहले दो-तीन साल रिसर्च किया. पहले पिलर बनाए. फिर लेंटर डाला और ऊपर पूरा मकान बनाया है. पिलर 9 फीट लंबे हैं. पिलर का फाउंडेशन करीब 4 फीट का है. पुराने पुश्तैनी मकान को तोड़कर मकान को बनाया गया है. पुराने मकान के गार्डर की ऊंची कीमत देखकर मन में ऐसा हाइटेक हाउस बनाने का विचार आया. पूरा एरिया 90×60 है.’

house without cement and bricks, how to build a house without concrete, unique house in Haryana, shadipur ladwa without cement house, without cement brick house in Haryana, house without cement in Haryana, Haryana me bina cement ka makan, kurukshetra news, kurukshetra news today, kurukshetra news hindi, kurukshetra latest news, hayrana news, Haryana news today, Haryana latest news

मकान के पहली मंजिल पर एक हॉल, एक मॉड्युलर किचन, दो बेडरूम, बाथरूम बनाया गया है. पूरा डिजाइन 2 बीएचके के हिसाब से है. घर की सबसे बड़ी खासियत इसका ईको फ्रेंडली होना है. मकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका टेंपरेचर बाहर के तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है. मकान नॉइज फ्री भी है. 

house without cement and bricks, how to build a house without concrete, unique house in Haryana, shadipur ladwa without cement house, without cement brick house in Haryana, house without cement in Haryana, Haryana me bina cement ka makan, kurukshetra news, kurukshetra news today, kurukshetra news hindi, kurukshetra latest news, hayrana news, Haryana news today, Haryana latest news

कपिल के दोस्त बंटी उर्फ संदीप ने सबसे पहले इस तकनीक से घर बनाया. यह घर उन्होंने सिर्फ 10 लाख में बनवाया था. बंटी के घर के अंदर का इंटीरियर डिजाइन हैरान करने वाला है. दोनों ही घर रेडीमेड दीवार के सहारे बनाए हैं. दीवारों में वायरिंग का काम बहुत कम हुआ है. 

इस खूबसूरत मकान को बनाने में कुल कितना खर्चा आया, इस सवाल का जवाब देते हुए कपल ने बताया कि इंटीरियर का खर्चा करीब 12 लाख के करीब आया है. इंटीरियर वर्क में पीओपी, फर्नीचर, सजावट का खर्चा शामिल है. दीवारों पर पीओपी, पेंट समेत पांच लेयर की कोटिंग करवाई गई है. पूरा मकान 37 लाख रुपये में तैयार हुआ है. कपिल ने बताया कि इसी तरह के स्ट्रक्चर का मकान 25 लाख में भी बन सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||