Image Slider

Last Updated:

UP Vigilance Raid : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सूबे में विजिलेंस एक्शन मोड में आ गई है. लखनऊ में एक पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के ठिकाने पर दो दिनों तक चली छापेमारी में कुबेर का ऐसा खजाना मिला है, जिसे देखकर खुद जांच अधिकारी भी सन्न रह गए.

यूपी विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ARTO के घर से 13 KG सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामदZoom

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी हलचल के बीच, सूबे के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में एक बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. यूपी विजिलेंस ने राजधानी लखनऊ के आलीशान अलीगंज इलाके में एक रिटायर्ड सरकारी अफसर के घर पर धावा बोलकर बेहिसाब दौलत का ऐसा ‘कुबेर खजाना’ बरामद किया है, जिसकी कल्पना शायद खुद विभाग ने भी नहीं की थी. आगरा के पूर्व असिस्टेंट क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के ठिकाने पर हुई इस छापेमारी में न सिर्फ नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं, बल्कि भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट, ईंटें और कीमती जेवरात भी मिले हैं. यूपी चुनाव से ठीक पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के इस कड़े एक्शन को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या यूपी में दागियों और बेहिसाब संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ एक बड़ा ‘क्लीन-अप’ अभियान शुरू हो चुका है?

विजिलेंस की टीम ने कोर्ट से बकायदा सर्च वारंट लेने के बाद पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के अलीगंज स्थित आवास सी-143, चंद्रलोक कॉलोनी पर दो दिनों 7 और 8 जुलाई तक मैराथन तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान घर के अलग-अलग कोनों और गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखे गए नोटों के बंडल और सोने-चांदी की सिल्लियां बरामद होने लगीं. मौके पर बुलाकर जब इस पूरी बरामदगी की नाप-तौल की गई, तो आंकड़े देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||