Last Updated:
Shreyas Iyer jumps 425 places in rankings: इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी की. उन्होंने चेस्टर-ले-स्ट्रीट और ओल्ड ट्रैफर्ड में जुझारू पारियां खेलकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में सीधे 425 पायदानों की ऐतिहासिक छलांग लगाई और 93वें स्थान पर पहुंच गए. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को नुकसान हुआ है, जबकि ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं.
श्रेयस अय्यर ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग.
लेकिन इन असफलताओं के बीच श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी की. सीरीज के पहले मैच में अय्यर ने भारतीय पारी को संभालते हुए एक जुझारू पारी खेली. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, हालांकि बाद में बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा. दूसरे मैच में भी अय्यर ने अपनी फॉर्म जारी रखी और संकट के समय 22 गेंदों में 37 रनों की बेहद उपयोगी पारी खेली. इन दो लगातार शानदार पारियों का इनाम उन्हें रैंकिंग में मिला. श्रेयस अय्यर अब 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भले ही बतौर कप्तान उन्हें अपनी पहली जीत का इंतजार है, लेकिन उनकी इस व्यक्तिगत उपलब्धि ने भारतीय खेमे को थोड़ी राहत जरूर दी है. सूर्यकुमार टॉप 10 से बाहर होकर 13वें स्थान पर खिसक गए हैं.
राशिद को फायदा, भारतीय गेंदबाजों को नुकसान
ताजा आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहा.टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजों को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है. वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तीनों ही दो-दो पायदान नीचे खिसक गए हैं. इस गिरावट के बाद अब वरुण चक्रवर्ती पांचवें, जसप्रीत बुमराह आठवें और अर्शदीप सिंह 17वें स्थान पर आ गए हैं.
दूसरी ओर, इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में राशिद ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारत पर 125 रनों की एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की.इस प्रदर्शन के दम पर राशिद एक पायदान ऊपर चढ़कर 712 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर 3 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा जैकब बेथेल और सैम करन को भी अपने अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है.
इंग्लैंड के विल जैक्स इस हफ्ते ऑलराउंडर्स की लिस्ट में सबसे बड़े विनर बनकर उभरे हैं. भारत के खिलाफ बैक-टू-बैक मैचों में मिली जीत में जैक्स ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. उन्होंने दूसरे टी20 मैच में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और इसके बाद तीसरे टी20 मैच में सेट हो चुके तिलक वर्मा का विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत वे अब दुनिया के टॉप-10 ऑलराउंडर्स में शामिल हो चुके हैं.
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


