चलिए आज आपको एक सुपरस्टार के फ्लॉप बेटे के करियर के बारे में बताते हैं. कैसे कई कोशिशों के बाद भी उन्हें एक बड़ी सफलता नहीं मिली. जबकि उनकी पत्नी टीवी का बड़ा नाम बनीं तो सासु मां फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से घर घर में फेमस हुईं.
कहते हैं न हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती. बस वैसे ही हर की किस्मत भी एक जैसी नहीं होती. हर कोई अपने लक, मेहनत और टेलेंट के दम पर राज करता है. बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को ही ले लीजिए. वह इंडस्ट्री में आए और बड़े स्टार बने.
वह बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में सफल हुए. लेकिन उनके बेटों की किस्मत कुछ और थे. वह पिता की तरह सफल नहीं हो सके. खैर हर किसी की सक्सेस अलग होती है. चलिए आज आपको मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चों में से एक से रूबरू करवाते हैं.
मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे और एक बेटी हैं. हम बात कर रहे हैं उनके बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती यानी महाक्षय चक्रवर्ती की. जिनके पिता ही नहीं मां योगिता बाली भी अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
महाक्षय चक्रवर्ती के माता पिता ही नहीं, सासु मां और पत्नी भी इसी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं. दोनों ही अपनी अपनी फील्ड में बड़ा नाम है. दरअसल महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी मदलसा शर्मा हैं. वह टीवी का बड़ा नाम है जिन्होंने अनुपमा जैसे पॉपुलर सीरियल से नाम कमाया है.
महाक्षय चक्रवर्ती की सासु मां शीला शर्मा हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में साइड रोल से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. वह नदिया के पार, हम साथ साथ हैं से लेकर मेरे यार की शादी है जैसी फिल्मों में यादगार सपोर्टिंग रोल में दिखीं.
मगर महाक्षय चक्रवर्ती का करियर कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने साल 2008 में मिमोह के रूप में फिल्म जिम्मी से करियर की शुरुआत की. पहली ही फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
इसके बाद महाक्षय चक्रवर्ती की किस्मत और खराब थी. जब उनकी दो फिल्में द ओनली वन और द मर्डरर रिलीज न हो की. हालांकि इसके बाद वह एक हॉरर फिल्म लाए जिसका नाम था हॉन्टेड-3डी. ये फिल्म ठीक ठाक रही.
इसके बाद वह लूट, रॉकी, एनिमी और इश्कदारियां जैसी फ्लॉप फिल्मों में दिखे. इस तरह वह अपने करियर में एक बड़ी हिट के लिए तरसे हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



