साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग की थी. लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाईं. उन्होंने पॉपुलर फैशन ब्रांड Zara की ऑनलाइन शॉपिंग सर्विस पर अपना गुस्सा निकाला है. ये पहली बार नहीं है, ऐसा एक्ट्रेस के साथ 2 बार हो चुका है.
नई दिल्ली. पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस के साथ एक मशहूर ब्रांड ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनका पारा हाई हो गया है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
तृषा की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है. उन्होंने दावा किया कि ये उनके साथ लगातार तीसरी बार हो रहा है कि उन्हें ऐसे कपड़े मिले, जिनसे पसीने जैसी बदबू आ रही थी. एक्ट्रेस ने इसके बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये किस्सा शेयर किया है, अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपने काम के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी शिकायत शेयर की, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दरअसल,तृषा ने मशहूर फैशन ब्रांड Zara से ऑनलाइन कपड़े मंगाए थे. एक्ट्रेस अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करती रहती हैं. लेकिन जो कपड़े उन्होंने मंगवाए उनसे बदबू आ रही थी, उनका कहना है कि ऐसा तीसरी बार है कि उन्हें ऐसे कपड़े मिले, जिनसे पसीने जैसी तेज बदबू आ रही थी. इस खराब एक्सपीरियंस के बाद उनका पारा हाई हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी.
तृषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने दिल की बात लिखी है, इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अब तो इससे घिन आने लगी है.एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास लिखते हुए कहा कि कम से कम कपड़ों को पैक करने से पहले उन्हें सूंघ भी लेना चाहिए.
गौरतलब है कि तृषा पिछले दिनों भी विजय के बर्थडे पर फोटो शेयर न करने को लेकर चर्चा में रही थीं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी व प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं.
गौरतलब है कि तृषा पिछले दिनों भी विजय के बर्थडे पर फोटो शेयर न करने को लेकर चर्चा में रही थीं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी व प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं.
बता दें कि तृषा काफी समय से अभिनेता विजय संग अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं. विजय के जन्मदिन के अगले दिन उन्होंने केक काटने वाली एक फोटो भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



