Image Slider

Last Updated:

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के रेप और मर्डर से एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और जया भट्टाचार्य ने दुख जताया. मुनमुन ने इंसाफ की मांग की और पोस्ट शेयर किया. उन्होंने आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की. वहीं, जया भट्टाचार्य ने एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई.

Zoom

मुनमुन दत्ता और जया भट्टाचार्य ने बारुईपुर रेप केस पर दुख जताया.

मुंबई. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता ने कोलकाता के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के रेप और मर्डर केस पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे इन लोगों को ढूंढें और बच्ची को इंसाफ दिलाएं. मुनमुन दत्ता ने एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा था, “बारुईपुर के लिए इंसाफ.” उन्होंने कैप्शन में उन्होंने बस इतना लिखा, “12 साल की लड़की, एक छोटी सी बच्ची, जिसका रेप और मर्डर कर दिया गया. इन लोगों को ढूंढो.”

मुनमुन दत्ता ही नहीं, एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने भी इस दुर्घटना पर आपत्ति जताई है. उन्होंने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है. इसके अलावा, बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अच्याचार और शोषण को लेकर निंदा की और पुलिस व्यवस्था से लेकर सिस्टम तक की आलोचना की.

मुनमुन दत्ता का पोस्ट.

बता दें, पश्चिम बंगाल के बारुईपुर इलाके में 5 जुलाई को एक तालाब से 12 साल की लड़की का शव मिला. वह 4 जुलाई से लापता थी. मृतक लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि उसके साथ रेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है. नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम 5 जुलाई की रात को पूरा हुआ. पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी पता चलेगा कि उसके साथ रेप हुआ था या नहीं और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का मामला दर्ज किया जाएगा.

सोमवार, 6 जुलाई को बारुईपुर पुलिस जिले ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले तीन पुलिस थानों के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी. निषेधाज्ञा लागू होने के साथ ही, इन तीन पुलिस थानों के इलाकों में एक ही समय और जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. रविवार को बारुईपुर में एक तालाब से नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद तनाव फैल गया था. स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि लड़की का हत्यारा होने के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||