Image Slider

Last Updated:

Hrithik Roshan and Aishwarya Rai Movies: ऐश्वर्या राय ने जिन बड़े हीरो के साथ मल्टीपल फिल्में कीं, उनमें से एक ऋतिक रोशन भी हैं. दोनों ने साथ में तीन फिल्में कीं. 1 फ्लॉप रही, दूसरी सेमी हिट तो एक ब्लॉकबस्टर. इसके बावजूद दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. चलिए इनकी फिल्मों के बारे में बताते हैं. साथ ही जानिए कि इन फिल्मों को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.

अगर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों की बात हो तो ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी भी इस लिस्ट में हैं. दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें रोमांस, ड्रामा और ऐतिहासिक किरदारों का शानदार मेल देखने को मिला. तो चलिए ऋतिक और ऐश्वर्या की फिल्मों के बारे में बताते हैं. अगर आप इस सुपरहिट जोड़ी की बेहतरीन फिल्में OTT पर देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए कहां देख सकते हैं.

ऐश्वर्या और ऋतिक ने अपने करियर में तीन बड़ी फिल्मों में काम किया. पहली फिल्म दोनों की सुपरहिट रही लेकिन बाद में दो फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. लेकिन दोनों ही फिल्मों की तारीफ में कोई कमी नहीं थी. एक कल्ट बन गई तो एक सेमी हिट. तो चलिए इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

धूम 2 (2006) : ऐश्वर्या और ऋतिक ने पहली बार साथ में एक्शन-थ्रिलर धूम 2 में काम किया. जहां ऋतिक ने इंटरनेशनल चोर ‘आर्यन’ का किरदार निभाया, जबकि ऐश्वर्या राय उनकी साथी ‘सुनेहरी’ बनीं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर का तमगा दिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी फिल्म में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन ने एक लिपलॉक किसिंग सीन भी दिया था. जो उस समय विवादों की जड़ भी बना था. एक्ट्रेस को इस किस सीन के चलते आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था तो कानूनी नोटिस का भी.

ऐश्वर्या ने खुद इस सीन को लेकर बताया था कि उनके फैंस बहुत नाराज हो गए थे. आगे चलकर उन्होंने करियर में इंटीमेट सीन्स सोच समझकर करना शुरू कर दिये थे. OTT: नेटफ्लिक्स

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय का इंटीमेट सीन बेशक ही विवादों में घिरा लेकिन दो साल बाद दोनों ने फिर से काम किया. इस बार दोनों ऐतिहासिक फिल्म जोधा अकबर (2008) में साथ में नजर आए. ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में ऋतिक ने मुगल सम्राट अकबर और ऐश्वर्या ने राजपूत राजकुमारी जोधा का किरदार निभाया. ए.आर. रहमान के म्यूजिक वाली फिल्म की खूब तारीफ हुई. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये सेमी हिट रही. OTT: अमेजन प्राइम

आखिरी बार ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या की खूबसूरत जोड़ी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गुजारिश (2010) में नजर आए. इसके बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया गुजारिश एक इमोशनल ड्रामा फिल्म थी जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया था जो पूरी तरह लकवाग्रस्त हो जाता है.

वह अपने दर्द और अकेलेपन के चलते इच्छा मृत्यु की गुजारिश करता है. फिल्म में ये किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया था तो ऐश्वर्या ने सोफिया का रोल प्ले किया था. फिल्म में दोनों की भावनात्मक केमिस्ट्री को काफी सराहा गया. हालांकि तमाम तारीफों के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. OTT: अमेजन प्राइम

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||