अगर आप थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. कितनी ही ऐसी फिल्में हैं, जिनका सस्पेंस और थ्रिलर आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर ये कैसे हुआ. ऐसी ही एक फिल्म है, मलयालम की ‘उदल’. कुछ लोगों का कहना है कि इसका सस्पेंस ‘दृश्यम’ से भी खतरनाक है. फिल्म के बोल्ड सीन आपको परिवार के साथ देखने में थोड़ा अनकंफर्टेबल हो सकते हैं. इसलिए इसे परिवार के साथ देखने से बचे.
नई दिल्ली. साल 2022 में आई मलयालम फिल्म ‘उदल’ को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट देकर पास किया था. रत्नेश रघुनंदन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का सस्पेंस हिला देने वाला है.
बात अगर फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो फिल्म मेंदुर्गा कृष्णा, ध्यान श्रीनिवासन, इंद्रन्स और जूड एंथनी जोसेफ जैसे एक्टर्स ने अपने किरदारों में जान फूंक दी है. थिएटर में बवाल काटने के बाद अब ये फिल्म OTT पर भी दर्शकों का दिल जीत रही है.
फिल्म की कहानी शाइनी नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति विदेश में नौकरी करता है. यहां शाइनी अपने छोटे बेटे, अंधे ससुर और बीमार चाची के साथ रह रही हैं. चाची भी काफी समय से बीमार हैं, तो वह उनकी भी देखभाल कर परेशान हो चुकी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
देखते ही देखते शाइनी अपने कॉलेज के दोस्त किरण को पसंद करने लगती है. दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और चाहते हैं कि कोई उनके बीच में न आए. दोनों प्यार में रहते हुए एक खौफनाक साजिश रचते हैं और चाची को रास्ते से हटाने की कोशिश करते हैं.
दोनों को लगता है कि अगर चाची रास्ते से हट जाती है, तो बूढ़े ससुर भी ज्यादा समय तक हम पर बोझ नहीं बनेंगे. इसके बाद वह दोनों एक हो जाएंगे और आराम से अपनी जिंदगी की शुरुआत करेंगे.एक रात वह दोनों मिलकर चाची की हत्या कर देते हैं.
दोनों चाहते हैं कि किसी को भनक न लगे और ये सामान्य मौत लगे.लेकिन इसी बीच उनका अंधा ससुर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश के बारे में समझने लगता है कि इसके बाद घर के अंदर शुरू होता है, खतरनाक खेल, यही फिल्म में बड़ा थ्रील साबित होता है. इसके बाद फिल्म में ऐसा सस्पेंस आता है कि लोग नजरें तक नहीं हटा पाते.
असली फिल्म की कहानी शुरू होती है, इंटरवल के बाद, जब कहानी की रफ्तार तेजी से बढ़ जाती है. इसके बाद ससुर और बहू के बीच होने वाली टक्कर दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है. ये वो सीन हैं फिल्म के जब लोग स्क्रीन से नजरें तक नहीं हटा पाएंगे.
फिल्म ‘उदल’ में लालच, वासना और रिश्तों में आई दरार को ऐसी खूबसूरती में दिखाया गया है कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है.प्यार को पाने के लिए इंसान हैवान बना सकता है.फिल्म में बोल्ड सीन की भी भरमार है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



