बता दें कि पाकिस्तान को इसी महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, जहां उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से हो रही है. इसके बाद टीम को इंग्लैंड रवाना होना है. वेस्टइंडीज के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा की गई है. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से शुरू होना है.
पाकिस्तानी टीम में टीम में चार नए चेहरे शामिल
बता दें कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका मिला है. इन नए चेहरों में बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, दाएं हाथ के बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज मुहम्मद गाजी गोरी शामिल हैं, जो अपनी पहली टेस्ट कैप हासिल करने की दौड़ में हैं.
वेस्टइंडीज-इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान का शेड्यूल
वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच 19 जुलाई से शुरू होगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 अगस्त के बीच खेला जाएगा. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टीम अपना पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त को खेलने मैदान पर उतरेगी. सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 से 31 अगस्त और आखिरी मुकाबला 9 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह.
इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस के आधार पर), शान मसूद, उबैद शाह.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



